स्टफ्ड मशरूम विथ पनीर - Stuffed Veg Mushrooms with Paneer
तरला दलाल  द्वारा
5/5 stars 100% LIKED IT
1 REVIEW
ALL GOOD
Added to 51 cookbooks
This recipe has been viewed 7384 times
मशरूम और पनीर के इस अद्भुत संगम को खा कर आप हैरान रह जाएगें। पनीर से भरे मशरूम हर कॉकटेल पार्टी की जान होते है।
Add your private note
स्टफ्ड मशरूम विथ पनीर - Stuffed Veg Mushrooms with Paneer recipe in hindi
तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :    
४ servings के लिये
२ टी-स्पून मक्खन
१/४ कप बहुत बारीक कटे प्य़ाज
१ टी-स्पून बहुत बारीक कटा लहसुन
१ टी-स्पून बहुत बारीक कटी हरीमिर्च
१/२ कप बहुत बारीक कटी मिली जुली सब्ज़ियाँ (मीठे मकई के दाने , टमाटर , शिमला मिर्च आदि)
१ टी-स्पून गरम मसाला
१ कप कसा पनीर (cottage cheese)
१/२ कप बहुत बारीक कटा हरा धनिया
नमक , स्वाद अनुसार
१/२ टी-स्पून नींबू का रस
२० साबुत मशरूम , डंडी निकालकर ब्लाँच किए हुए , सुलभ सुझाव की सहायता लीजिए
१ टेबल-स्पून मक्खन
भरावन मिश्रण के लिए- एक चौडे पॅन में मक्खन गरम कीजिए। प्याज और लहसुन डालकर प्याज के पारदर्शी होने तक भूनिए।

- हरी मिर्च और मिलीजुली सब्ज़ियाँ डालकर अच्छी तरह से मिलाइए और लगातार हिलाते हुए मध्यम आँच पर 2 से 3 मिनट तक पकाइए।

- गरम मसाला, पनीर, धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाइए। बीच में एक बार हिलाते हुए धीमी आँच पर 2 मिनट तक पकाइए।

- नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाइए।
- भरावन मिश्रण को बराबर २० भागो में बाँटिये और एक तरफ रख दीजिए।
कैसे आगे बढे- प्रत्येक मशरूम को भरावन के एक भाग से भरिए।

- एक चौडे नॉन-स्टिक पॅन को मक्खन से चुपडिए और मशरूम को उस पर व्यवस्थित करके रख दीजिए।

- ढककर उन्हे मध्यम आँच पर 3 से 5 मिनट पकाइए बीच में दो बार हिला दीजिए। गरमा गरम परोसिए।

सुलभ सुझाव- साफ की हुई मशरूम को 10 सेकिंड उबलते पानी में डालिए और 10 सेकिंड बाद तुरंत ठंडे पानी में डालिए। पानी निथारकर व्यंजन विधी के अनुसार प्रयोग कीजिए।

Other Related Recipes
Accompaniments
Nutrient values per stuffed mushroom
ऊर्जा | 21 कैलरी |
प्रोटीन | 0.9 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 1.3 ग्राम |
फाइबर | 0.3 ग्राम |
वसा | 1.4 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 69.8 mcg |
विटामिन बी 1 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0.4 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 1.8 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 2.9 mcg |
कैल्शियम | 21.5 मिलीग्राम |
लोह | 0.2 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 6.4 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 47 मिलीग्राम |
जिंक | 0.1 मिलीग्राम |
1 review received for स्टफ्ड मशरूम विथ पनीर
Tried this recipe?. Post a review! Let everyone know how it turned out.
No critical reviews posted for this recipe
Helpful reviews for this recipe
You are not signed in. To post a recipe review note requires you to
Sign In to your account
Rate this recipe
Review this recipe (optional)
You are not signed in. To post a private recipe note requires you to
Sign In to your Gold or Silver account
Add your private note to this recipe