You are here: होम> बच्चों के लिए > बच्चों के लिए मिठे व्यंजन > एगलेस पाइनएप्पल केक रेसिपी (इंडियन स्टाइल पाइनएप्पल केक)
एगलेस पाइनएप्पल केक रेसिपी (इंडियन स्टाइल पाइनएप्पल केक)
Table of Content
इस केक के बार हर एक चीज़ बहुत आसान है, लेकिन साथ ही शानदार भी! इस क्रन्ची पाईनएप्पल केक का बेस बेहद आसान है जिसे बिस्कुट, क्रीम, फल और संतरे के रस से बनाया गया है, और इसकी करारी टॉपिंग क्रश की हुई चिक्की से बनाई गई है। आप इसमें बहुत सी जगह अनोखापन ला सकते हैं, क्योंकि आप इसमे किसी भी अन्य प्रकार के बिस्कुट या अपनी पसंद के फल का प्रयोग कर सकते हैं- और साथ ही इस झटपट व्यंजन को बनाने के लिए आप अपने बच्चों को भी शामिल कर सकते हैं।
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
10 Mins
Cooking Time
0 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Sprouting Time
0
Total Time
10 Mins
Makes
6 टुकड़े
सामग्री
Main Ingredients
1/2 कप कटे हुए कॅन्ड अनानास
16 नाईस बिस्कुट या अन्य
1/2 कप संतरे का रस
सजाने के लिए
1/3 कप क्रश्ड मिले-जुले मेवे की चिक्की
3 कॅन्ड अनानास (canned pineapple) , 6 टुकड़ो में कटे हुए
विधि
- 8 नाईस बिस्कुट को एक-एक कर संतरे के रस में डुबोकर एक समतल प्लेट में रखें, जहाँ 4 बिस्कुट को एक-एक उपर रखकर 2 कतार में रखें, जिससे एक समकोण आकार बन जाये।
- बिस्कुट पर 1/3 कप व्हीप्ड क्रीम डालकर चपटे चाकू से अच्छी तरह फैला लें।
- अच्छी तरह अनानस के टुकड़े छिड़के।
- अनानस पर दबारा 1/3 कप व्हीप्ड क्रीम डालकर चपटे चाकू से अच्छी तरह फैला लें।
- बचे हुए 8 नाईस बिस्कुट को एक-एक कर संतरे के रस में डुबोकर, व्हीप्ड क्रीम की परत के उपर, 4 बिस्कुट को एक-एक उपर रखकर 2 कतार में रखें।
- अंत में बचे हुए 1/3 कप व्हीप्ड क्रीम डालकर चपटे चाकू से अच्छी तरह फैला लें।
- क्रश की हुई चिक्की को उपर डालकर किनारों पर अनानस के टुकड़े रखकर सजाऐं।
- कम से कम 3-4 घंटे के लिए फ्रिज मे रखकर ठंडा होने दें।
- 6 बराबर टुकड़ो में काटकर ठंडा परोसें।
एगलेस पाइनएप्पल केक रेसिपी (इंडियन स्टाइल पाइनएप्पल केक) Video by Tarla Dalal
| ऊर्जा | 108 कैलोरी |
| प्रोटीन | 1.5 ग्राम |
| कार्बोहाइड्रेट | 21.0 ग्राम |
| फाइबर | 1.3 ग्राम |
| वसा | 2.6 ग्राम |
| कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
| सोडियम | 10 मिलीग्राम |
पाइनएप्पल केक रेसिपी | एगलेस पाइनएप्पल केक | कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें