You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > चाइनीज रेसिपी | चायनीज़ व्यंजन | > चायनीज स्टार्टर रेसिपी | चायनीज वेज स्टार्टर | > क्रैक्लिंग स्पिनेच रेसिपी | क्रैक्लिंग स्पिनच | क्रैक्लिंग पालक | स्टार्टर रेसिपी
क्रैक्लिंग स्पिनेच रेसिपी | क्रैक्लिंग स्पिनच | क्रैक्लिंग पालक | स्टार्टर रेसिपी

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
क्रैक्लिंग स्पिनेच रेसिपी | क्रैक्लिंग स्पिनच | क्रैक्लिंग पालक | स्टार्टर रेसिपी | crackling spinach in hindi.
Tags
Preparation Time
10 Mins
None Time
15 Mins
Total Time
25 Mins
Makes
4 मात्रा के लिये
सामग्री
क्रैक्लिंग स्पिनेच के लिए सामग्री
4 कप बारीक लंबी कटी पालक (shredded spinach ) , धोकर छानी हुई (आसान टिप देखें)
तेल ( oil ) , तलने के लिए
1 टी-स्पून तेल ( oil )
4 टी-स्पून कटा हुआ लहसुन (chopped garlic)
4 टी-स्पून तिल (sesame seeds, til)
1 टेबल-स्पून पिसी हुई शक्कर
नमक (salt) , स्वादअनुसार
विधि
- पालक को लंबा काट लें, इसे पानी से अच्छी तरह धो लें और अच्छी तरह से छान लें। इसे एक मलमल के कपड़े पर फैलाएं और पूरी तरह से सूखने दें।
- क्रैक्लिंग स्पिनेच बनाने के लिए, गहरे नॉन-स्टिक पैन में डीप-फ्राइंग के लिए तेल गरम करें और थोडे से पालक को एक छलनी में रखें।
- गर्म तेल में छलनी डुबोएं और लगभग 2 से 3 मिनट या पालक के कुरकुरा होने तक गहरे तल लें।
- छलनी से निकालें और इसे एक टिशू पेपर पर रख दें।
- शेष पालक को डीप-फ्राई करने के लिए विधि क्रमांक 1 से 3 दोहराएं। एक तरफ रख दें।
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें और उसमें लहसुन और तिल डालें।
- जब बीज चटकने लगे, तब तली हुई पालक, पीसी हुई चीनी और नमक डालें और धीरे से मिलाएँ।
- क्रैक्लिंग स्पिनेच को तुरंत परोसें।
ऊर्जा | 278 कैलरी |
प्रोटीन | 1.7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 5.7 ग्राम |
फाइबर | 1.9 ग्राम |
वसा | 27.5 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 35.7 मिलीग्राम |
क्रैक्लिंग स्पिनेच रेसिपी | क्रैक्लिंग स्पिनच | क्रैक्लिंग पालक | स्टार्टर रेसिपी की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें