You are here: होम> रायता / कचूम्बर > भारतीय व्यंजन > पंजाबी रेसिपी | पंजाबी व्यंजन | > पंजाबी रायता रेसिपी | पंजाबी चटनी | पंजाबी अचार | > कुकुम्बर पुदीना रायता रेसिपी | खीरा पुदीना रायता | पौष्टिक पुदीना कुकुम्बर रायता |
कुकुम्बर पुदीना रायता रेसिपी | खीरा पुदीना रायता | पौष्टिक पुदीना कुकुम्बर रायता |

Tarla Dalal
13 February, 2020


Table of Content
About Cucumber And Pudina Raita
|
Ingredients
|
Methods
|
कुकुम्बर और पुदीना रायता बनाने के लिए
|
Nutrient values
|
कुकुम्बर पुदीना रायता रेसिपी | खीरा पुदीना रायता | पौष्टिक पुदीना कुकुम्बर रायता | cucumber and pudina recipe in hindi language | with 7 amazing images.
खीरा पुदीना रायता दही, खीरा और पुदीने को थोड़े से जीरा पाउडर के साथ मिलाकर बनाया जाता है। यह खीरा पुदीना रायता बनाना बेहद तेज़ और आसान है, क्योंकि हर भारतीय के रसोई घर में ये सामग्री होती है।
अधिकांश ताज़े, बिना पके हुए खाद्य पदार्थों की तरह, यह खीरा पुदीना रायता वास्तव में ताज़गी देने वाला है! चूंकि खीरा पानी से भरपूर होता है, यह आपके शरीर को ठंडा करता है और आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है।
दही से मिलने वाला प्रोटीन भी निश्चित रूप से आपकी त्वचा के लिए अद्भुत काम करता है, जो सब मिलकर खीरा और पुदीना रायता को फुंसी या मुंहासे वालों के लिए एक शानदार उपाय बनाता है।
हमने कम वसा वाले दही का उपयोग किया है, क्योंकि कुछ लोगों में अतिरिक्त वसा मुँहासे को ट्रिगर करती है, लेकिन यदि आपको नियमित घर का बना दही सूट करता है, तो बेझिझक उसका उपयोग करें। यदि आप मधुमेह रोगी हैं, वजन कम कर रहे हैं या हृदय रोगी हैं, तो पुदीना खीरा रायता में कम वसा वाले दही का उपयोग करें।
यदि आप समय-परीक्षित तरीके से, स्वाभाविक रूप से बीमारियों से लड़ने के लिए उत्साही हैं, तो हमारे पास घरेलू उपचार के लिए व्यंजनों का एक पूरा संग्रह है, जिसमें सर्दी के लिए घरेलू उपचार, गले में खराश के लिए घरेलू उपचार से लेकर बुखार के लिए घरेलू उपचार जैसे सामान्य उपाय शामिल हैं।
खीरा पुदीना रायता के अलावा, हमारे स्वस्थ रायता संग्रह को भी देखें।
खीरा पुदीना रायता कैसे बनाएं | पुदीना खीरा रायता | मिंट खीरा रायता | स्वस्थ भारतीय खीरा पुदीना रायता | विस्तृत स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ नीचे देखें।
Tags
Preparation Time
10 Mins
None Time
0 Mins
Total Time
10 Mins
Makes
4 मात्रा के लियेः
सामग्री
कुकुम्बर पुदीना रायता रेसिपी के लिए सामग्री
1 कप कटी हुई ककड़ी (chopped cucumber)
2 कप फेंटा हुआ लो फॅट दही (whisked low fat curds) , 99.7% वसा मुक्त दूध से बना हुआ
1/4 कप कटे हुए पुदीने के पत्ते (chopped mint leaves (pudina)
1/2 टी-स्पून ज़ीरा पाउडर (cumin seeds (jeera) powder )
नमक (salt) स्वादअनुसार
विधि
कुकुम्बर पुदीना रायता रेसिपी के लिए विधि
- सभी सामग्री को एक गहरे बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला ले।
- कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखें और ठंडा परोसें।
-
-
खीरा और पुदीना रायता बनाने के लिए एक गहरी कटोरी लें और उसमें दही डालें।
-
व्हिस्क की मदद से लो-फॅट दही को अच्छी तरह से फेंट लें। सुनिश्चित करें कि वह बहुत अच्छी तरह से फेंटा है के नही। यदि आप हेल्दी हैं तो हम आपको घर पर बनाया हुए दही या गायों के दूध का उपयोग करके घर पर बनाया हुए दही का उपयोग करने की सलाह देते हैं क्योंकि यह हेल्दी फैट है जिसे आपके शरीर को जरूरत होती है और यह अधिक भोजन की प्रबल इच्छा को हटा देगा और आपको परिपूर्णता की भावना होगी।
-
ककड़ी डालें। हमने यहा कुकुम्बर को थोड़ा बड़ा काट लिया है, ताकी यह खाने के दौरान एक अच्छा माउथफुल दें। आप चाहें तो इसे कद्दूकस भी कर सकते हैं या चाहें तो बारीक काट भी सकते हैं। यदि संभव हो तो ठंडे खीरे का उपयोग करें।
-
पुदीना डालें। यह एक बहुत अच्छा स्वाद देता हैं। सुनिश्चित करें कि आप अच्छी ताजी पुदीने की पत्तियों का उपयोग करें।
-
कुकुम्बर और पुदीना रायता (पुदीना ककड़ी रायता) में जीरा पाउडर डालें।
-
कुकुम्बर पुदीना रायता में | पौष्टिक पुदीना कुकुम्बर रायता | पुदीना और खीरे का रायता | cucumber and pudina raita recipe in hindi। नमक डालें।
-
एक चम्मच की मदद से सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाएं और कम से कम ३० मिनट के लिए ठंडा करें। खीरा और पुदीना रायता को ठंडा परोसें।
-
खीरा और पुदीना रायता बनाने के लिए एक गहरी कटोरी लें और उसमें दही डालें।
ऊर्जा | 40 कैलरी |
प्रोटीन | 3.7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 5.9 ग्राम |
फाइबर | 0.9 ग्राम |
वसा | 0.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 53.1 मिलीग्राम |
कुकुम्बर पुदीना रायता रेसिपी | खीरा पुदीना रायता | पौष्टिक पुदीना कुकुम्बर रायता | की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें