This category has been viewed 49715 times

 कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों
189

भारतीय पेय रेसिपी रेसिपी


Last Updated : Mar 18,2024



પીણાંની રેસીપી - ગુજરાતી માં વાંચો (Indian Beverages, Indian Drinks recipes in Gujarati)

भारतीय पेय रेसिपी | भारतीय पेय व्यंजनों |भारतीय ड्रिंक्स रेसिपी | Easy Indian Beverages | Indian Drinks Recipes in hindi |

भारतीय पेय रेसिपी | भारतीय पेय व्यंजनों |भारतीय ड्रिंक्स रेसिपी | Easy Indian Beverages | Indian Drinks Recipes |

 

कई लोगों के लिए, प्रत्येक दिन गर्म कॉफी या चाय के साथ शुरू होता है, और रात एक ताज़ा गिलास हल्दी दूध के साथ समाप्त होता है। इस तरह पेय हमारे जीवन के साथ बहुत गहरे से जुड़े हुए हैं।

गर्मी हो या सर्दी, सुकून की छुट्टी हो या जल्दी-जल्दी काम का दिन, पेय पदार्थ - गर्म या ठंडा, हल्का या भारी, मीठा या मसाले वाला - हमेशा हमारे जीवन का हिस्सा बने रहते हैं।

फिर चाहे वो गर्म मसाला चाय हो, बादाम और केले का स्मूदी हो, चीकू मिल्कशेक और चॉकलेट मिल्कशेक हो, जो नाश्ते के साथ या आपकी भूख को कम करने के लिए होता में, या जलजीरा या छास जैसे पेय हो जो दोपहर के भोजन या हमारे दिनचर्या का एक सुखद हिस्सा होते हैं। इस खंड में ऐसे ताज़ा और तृप्त पेय पदार्थों का खजाना है।

गर्म भारतीय पेय या ड्रिंक्स रेसिपी

चाय और कॉफी दो सबसे प्रसिद्ध गर्म भारतीय पेय हैं। सुबह गर्म मसाला चाय का एक कप कई लोगों के लिए दिन की शुरुआत होता है। जैसा कि नाम से पता चलता है, मसाला चाय सचमुच मसाले से बनी होती है। चाय का स्वाद बहुत शक्तिशाली होता है, यह मूल रूप से मसाला के साथ काली चाय ऊबालकर बनाई जाती है। जब आप अस्वस्थ होते हैं तो यह आपके लिए उपयुक्त होती है और जब आप थके हुए होते हैं तो यह आपको ताज़गी का एहसास देती है।

मसाला चाय | मसाला टी | भारतीय मसालेदार चाय | टपरी की मसाला चायमसाला चाय | मसाला टी | भारतीय मसालेदार चाय | टपरी की मसाला चाय

अपने दिन की शुरुआत के लिए इंस्टेंट कॉफी इंडियन स्टाइल के कप जैसा कुछ नहीं। इसमें चीनी का मिश्रण बनाया जाता है और दूध के साथ मिलाया जाता है। जबकि हर किसी के पास पानी और चीनी के साथ दूध का अपना अनुपात होता है, यहां जानिए कि कैसे सही कॉफी बनाई जाए ...

कॉफी, इंस्टेंट कॉफी रेसिपी | घर पर बनाएं आसान कॉफी | हॉट कॉफी | क्विक भारतीय कॉफीकॉफी, इंस्टेंट कॉफी रेसिपी | घर पर बनाएं आसान कॉफी | हॉट कॉफी | क्विक भारतीय कॉफी

तमिलनाडु और कर्नाटक में एक दैनिक पेय, फिल्टर कॉफी अब पूरे देश में लोकप्रिय हो गया है। फ़िल्टर कॉफ़ी एक विशेष बर्तन का उपयोग करके बनाई जाती है जिसमें दो भाग होते हैं। ऊपरी हिस्से में छिद्रित छलनी होती है, जो कॉफ़ी को निचले आधे हिस्से में घुसने देता है, जो मूल रूप से एक कंटेनर होता है।

फिल्टर कॉफी रेसिपी | फ़िल्टर कॉफ़ी | साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी | फिल्टर कॉफी घर पर बनाने की विधिफिल्टर कॉफी रेसिपी | फ़िल्टर कॉफ़ी | साउथ इंडियन फिल्टर कॉफी | फिल्टर कॉफी घर पर बनाने की विधि

बोर्नविटा एक चॉकलेट पाउडर है जो कैडबरी द्वारा निर्मित है जिसे दूध में मिलाकर एक पेय में बनाया जाता है! यह ठंडा होने के साथ-साथ गर्म भी हो सकता है। यहां, हमने आपको इसका हॉट बॉर्नविटा दूध संस्करण दिखाया है।

बॉर्नविटा रेसिपी | बॉर्नविटा दूध | गर्म बॉर्नविटा मिल्क | बच्चों के लिए बॉर्नविटाबॉर्नविटा रेसिपी | बॉर्नविटा दूध | गर्म बॉर्नविटा मिल्क | बच्चों के लिए बॉर्नविटा

हॉट डिटॉक्स इंडियन ड्रिंक्स रेसिपी

जबकि चाय और कॉफी अधिक मनभावन होते हैं, गर्म डिटॉक्स ड्रिंक पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करते हैं, हमें डिटॉक्सिफाई करते हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता का निर्माण करने में भी हमारी मदद करते हैं।

हल्दी और दालचीनी डिटॉक्स वॉटर आपके स्वास्थ्य के लिए अद्भुत काम करेगा। हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, और यह खांसी और सर्दी को दूर करने में भी मदद करता है। यह एंटीऑक्सिडेंट है और आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। दूसरी ओर, दालचीनी मधुमेह के लिए उपयुक्क है और प्रभावी रूप से संक्रमण से भी लड़ती है। नींबू, जैसा कि हम सभी जानते हैं, आपकी त्वचा को एक स्वस्थ चमक देता है और आपके भोजन से लोहे के अवशोषण में सुधार करता है जिससे सामान्य स्वास्थ्य में सुधार होता है।

हल्दी और दालचीनी का पानी की रेसिपी | हल्दी और दालचीनी डिटॉक्स पानी | बिमारियों को दूर करने के लिए हलहल्दी और दालचीनी का पानी की रेसिपी | हल्दी और दालचीनी डिटॉक्स पानी | बिमारियों को दूर करने के लिए हल

यह ताजा हर्बल टी हर्ब से भरपुर और शहद के स्वाद से भरा गरमा गरम पेय है, जो बूखार आने पर आपको तरो-ताज़ा महसुस करवाने के लिए पर्याप्त है। जड़ी-बूटियों की रानी तुलसी, चबाना सबसा अच्छा होता है। पर, आप इसका सेवन पानी में उबाल कर भी कर सकते हैं जैसा कि इस चाय में किया जाता है। फाइटोन्यूट्रिएंट्स यूजेनॉल और सिनेोल एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में काम करके अपना जादू चलाते हैं।

हर्बल टी रेसिपी | घर का बना हर्बल चाय | हर्बल चाय के फायदे | घर पर काढ़ा बनाने की विधिहर्बल टी रेसिपी | घर का बना हर्बल चाय | हर्बल चाय के फायदे | घर पर काढ़ा बनाने की विधि

क्विक भारतीय पेय या ड्रिंक्स रेसिपी

भारत में, स्ट्रॉबेरी सर्दियों में नवंबर से फरवरी तक उपलब्ध होती है, इसलिए इस सुपर क्विक और आसान भारतीय स्टाइल स्ट्रॉबेरी बनाना मिल्कशेक बनाएं। स्ट्रॉबेरी बनाना मिल्कशेक बनाने के लिए , एक मिक्सर में स्ट्रॉबेरी, केला, दूध, चीनी और बर्फ के टुकड़े मिलाकर मुलायम होने तक पीस लें। मिल्कशेक को ग्लास में डालें, उसमें स्टॉ डालें और स्ट्रॉबेरी बनाना मिल्कशेक को तुरंत परोसें।

स्ट्रॉबेरी बनाना मिल्कशेक की रेसिपी | ५ मिनट में स्ट्रॉबेरी बनाना शेक | स्ट्रॉबेरी और केले का मिल्कशस्ट्रॉबेरी बनाना मिल्कशेक की रेसिपी | ५ मिनट में स्ट्रॉबेरी बनाना शेक | स्ट्रॉबेरी और केले का मिल्कश

यह स्वादिष्ट घर पर बनी ठंडाई बेहद स्वादिष्ट है, जो बाज़ार में मिलने वाले तैयार मिश्रण से काफी बेहतर है। बादाम और मसालों के स्वाद से भरा दूध, यह ठंडाई खास दिनों और होली और दिवाली जैसे त्यौहारों मे परोसने के लिए बेहतरीन पेय है। सौंफ, इलायची, काली मिर्च और केसर की खुशबु पुरी तरह से उबले हुए दूध के साथ घुलकर आपके घर को महका देते हैं।

ठंडाई रेसिपी | कैसे बनाएं ठंडाई रेसिपी | घर का बना ठंडाईठंडाई रेसिपी | कैसे बनाएं ठंडाई रेसिपी | घर का बना ठंडाई

गुलाब की लस्सी गर्मी के दिन परोसने के लिए आदर्श पेय है - लेकिन किसी भी अन्य मौसम में भी समान रूप से सुखद होता है। इस पंजाबी स्वीट रोज़ लस्सी में गुलाब की पंखुड़ियों के सुखद रंग, सुगंध और स्वाद है।

गुलाब की लस्सी रेसिपी | रोज लस्सी | पंजाबी गुलाब की लस्सी | गुलाब दही पेयगुलाब की लस्सी रेसिपी | रोज लस्सी | पंजाबी गुलाब की लस्सी | गुलाब दही पेय

इंडियन पार्टी ड्रिंक्स रेसिपी

यह ताज़ा होममेड पेय बिल्कुल स्वर्गीय हैं, जो बाजार में उपलब्ध रेडीमेड मिक्स से कहीं अधिक श्रेष्ठ हैं। इन पार्टी ड्रिंक्स की सुगंध और स्वाद इंद्रियों का सुखद एहसास देते हैं।

एक ताज़गी प्रदान करने वाला पेय जिसका मज़ा किसी भी समय लिया जा सकता है, इस भारतीय फ्रूट पंच को तैयार फल के रस और वैनिला आईस-क्रीम से झटपट बनाया जा सकता है। इस मेल का स्वाद यादगार होता है, जो कि ज़ाहिर है, क्योंकि कभी-कभी ताज़े फल अगर पुरी तरह से ना पके हों या बीज ना निकाला गया हों, तो उनका स्वाद हल्का कड़वा या खट्टा लगता है।

फ्रूट पंच | भारतीय फ्रूट पंच | फ्रूट पंच - मॉकटेल | आइसक्रीम के साथ फ्रूट पंचफ्रूट पंच | भारतीय फ्रूट पंच | फ्रूट पंच - मॉकटेल | आइसक्रीम के साथ फ्रूट पंच

ट्रॉपिकल ग्वावा मोजितो बारटेंडर स्टाइल पहले घूंट पर प्यार का एक निश्चित एहसास है! इसका गुप्त घटक स्प्राइट है। यह अमरूद के साथ बहुत अच्छी तरह से मिश्रित होता है और सही फ़िज़ देता है।

ग्वावा मोजितो रेसिपी | अमरूद मोजितो | ग्वावा मोजितो मॉकटेल | अमरूद मोइतो मॉकटेलग्वावा मोजितो रेसिपी | अमरूद मोजितो | ग्वावा मोजितो मॉकटेल | अमरूद मोइतो मॉकटेल

क्या आप गर्मी को मात देने के लिए एक ड्रिंक खोज रहे हैं? तो ठंडा कोको मिल्कशेक एक आदर्श विकल्प है। यह बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद आता है। मेरी माँ मेरे लिए कोको मिल्कशेक हमेशा बनाती थी और मैं इसे सेकंड में पी लेता था।

कोल्ड कोको मिल्कशेककोल्ड कोको मिल्कशेक

स्वस्थ भारतीय पेय या ड्रिंक्स रेसिपी

अक्सर हमें पेय पदार्थ में चीनी, कैफीन, चॉकलेट, आइसक्रीम आदि मिलते हैं, जो कैलोरी की गिनती में शामिल होते हैं। इस खंड से कुछ व्यंजनों का प्रयास करें और आप मिथक को दूर करेंगे कि स्वस्थ पेय स्वादिष्ट नहीं होते हैं।

सही लस्सी बनाने का रहस्य दही में है। यह चिया सीड लस्सी भी अलग नहीं है। लेकिन यहां दालचीनी के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण सुगंधित स्पर्श भी है। नाशपाती फाइबर और विटामिन सी देता है और अधिक कार्ब्स नहीं देता है ; जबकि दही प्रोटीन और कैल्शियम देता है। फाइबर आपके आंत को स्वस्थ रखेगा और शेष 3 पोषक तत्व हड्डियों के विकास और मजबूती में सहायता करेंगे।

चिया सीड लस्सी रेसिपी | चिया सीड स्मूदी | चिया बीज और नाशपाती की लस्सी | बिना चीनी की लस्सीचिया सीड लस्सी रेसिपी | चिया सीड स्मूदी | चिया बीज और नाशपाती की लस्सी | बिना चीनी की लस्सी

जीवन कड़वी-मीठी यादों का मिश्रण होता है। और ऐसा ही है यह नीम का जूस - जिस क्षण आप इसकी चूसकी लेते हैं, यह थोड़ा कड़वा होता है, लेकिन यह आश्चर्यजनक रूप से एक मीठा स्वाद छोड़ देता है। नीम का जूस नीम के पत्तों और पानी से बनाया जाता है, इसलिए इसका 100% शुद्ध होता है। नीम रस के बहुत सारे औषधीय लाभ हैं, और विशेष रूप से आपके बालों, त्वचा और पेट के लिए अच्छा होता है। यह डिटॉक्स और क्लींजिंग गुणों के लिए जाना जाता है और इसके लाभों को प्राप्त करने के लिए नीम जूस का सेवन करना बुद्धिमानी है।

नीम का जूस रेसिपी | नीम का रस | वजन घटाने नीम का रसनीम का जूस रेसिपी | नीम का रस | वजन घटाने नीम का रस

हमारे अन्य पेय वाले रेसिपी की कोशिश करो …
चॉकलेट ड्रिंक्स् पेय वाले रेसिपी : Beverage Chocolate Drink Recipes in Hindi
१७ शर्बत पेय वाले रेसिपी : 17 Beverage Sharbat Recipes in Hindi
१९ ज्यूस पेय वाले रेसिपी : 19 Beverage Juice Recipes in Hindi
१६ लो कॅल पेय वाले रेसिपी : 16 Beverage Low Cal Recipes in Hindi
१२ मिल्कशेक और स्मूदीस् पेय वाले रेसिपी : 12 Beverage Milkshake and Smoothie Recipes in Hindi
मॉकटेल पेय वाले रेसिपी : Beverage Mocktail Recipes in Hindi
स्कॉवश / सिरप पेय वाले रेसिपी : Beverage Squash / Syrup Recipes in Hindi
चाय पेय वाले रेसिपी : Beverage Tea Recipes in Hindi
हैप्पी पाक कला!

Show only recipe names containing:
  

Goto Page: 1 2 3 4 5 6 7 8 
Cucumber and Lemon Drink in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
यह ककड़ी और नींबू का पेय हमारी कोशिकाओं के लिये स्पा में जाने समान ताज़गी भरा है। ककड़ी की हलकि सुगंध के साथ पुदिने का दिलचस्प स्वाद नींबू का खट्टापन और सोडे की झुनझुनाहट इसे एक सचमुच ताजा पेय बनाता है। नमक कि एक चुटकी अन्य सभी स्वादों को उजागर करने में मदद करती है। यह पेय बनाने के लिए जरुरी है क ....
Cucumber Melon Juice, How To Make Kharbuja Juice in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
ककड़ी तरबूज जूस रेसिपी | खरबूजा ककड़ी डिटॉक्स जूस | गर्मियों के लिए स्वास्थ्यवर्धक खरबूजे का जूस | रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला खरबूजा जूस | ककड़ी तरबूज जूस रेसिपी हिंद ....
Cucumber Cooler Drink, Cucumber Lime Mint Drink in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
कुकुम्बर कूलर रेसिपी | रिफ्रेशिंग कुकुम्बर कूलर | खीरा पुदीना नींबू जूस | पुदीना ककड़ी का जूस | cucumber cooler in hindi | with 11 amazing images.
Raw Mango Drink, Kachi Keri Juice in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
कच्चे आम का पेय रेसिपी | कच्चे आम और पुदीने का शरबत | खट्टा मिट्ठा आम का पना | raw mango drink in hindi | with 18 amazing images. कच्चे आम का पेय रेसिपी |
How To Make Karela Juice, Bitter Gourd Juice for Diabetes in Hindi
 by तरला दलाल
करेला जूस | मधुमेह के लिए करेले का जूस | वजन घटाने, रक्तचाप, चमकती त्वचा के लिए करेले का ज्यूस | | karela juice recipe in hindi language | with 10 amazing images. करेल ....
Kairi ka Jaljeera, Raw Mango Jal Jeera in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
कैरी का जलजीरा रेसिपी | कच्चे आम का जल जीरा | कच्ची कैरी का शरबत | कच्ची कैरी और पुदीने का शरबत | kairi ka jaljeera in hindi | with 17 amazing images.
Kairi ka Pani in Hindi
 by तरला दलाल
कैरी का पानी रेसिपी | कच्ची केरी का पानी | केरी पना | केरी के पानी के फायदे | kairi ka pani in hindi. गर्म धूप के दिनों में अपनी प्यास बुझाने के लिए
Apple Banana Smoothie, Healthy Banana Apple Smoothie in Hindi
 by तरला दलाल
सेब केले की स्मूदी रेसिपी | 5 मिनट में एप्पल बनाना स्मूदी | दही के साथ स्वस्थ सेब केला स्मूदी | apple banana smoothie in Hindi | with 16 amazing images. सेब केले की स्मू ....
Kashmiri Kahwa, Kashmiri Tea in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
कश्मीरी कावा रेसिपी | कश्मीरी चाय | पारंपरिक कश्मीरी कावा पेय | Kashmiri kawa in hindi | Kashmiri tea recipe in hindi | with 13 amazing images. हिमालयी घाटी का एक प्रतिष्ठित पेय है यह ....
Anti- Cancer and Anti- Inflammation Spinach Juice in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
कैंसर रोधी सूजन रोधी पालक का जूस रेसिपी | स्वस्थ भारतीय पालक टमाटर का जूस | कैंसर से लड़ने वाला डिटॉक्स जूस | कैंसर रोधी सूजन रोधी पालक का जूस रेसिपी हिंदी में | anti cance ....
Black Grape Smoothie in Hindi
 by तरला दलाल
काले अंगूर की स्मूदी रेसिपी | काला अंगूर स्मूदी | बिना चीनी वाली भारतीय काले अंगूर की स्मूदी | काले अंगूर की स्मूदी रेसिपी हिंदी में | black grape smoothie recipe in hindi< ....
Black Jamun Apple Drink in Hindi
 by तरला दलाल
काला जामुन-सेब का पेय की रेसिपी | काला जामुन जूस | हेल्दी जामुन पेय | Black Jamun Apple Drink recipe in hindi | असामन्य संयोजन से तैयार होता यह काला जामुन-सेब का पेय बहुत ही संतोषज ....
How To Brew Indian Black Tea, Black Tea with Fennel in Hindi
Recipe# 40676
03 Apr 20

 by तरला दलाल
No reviews
काली चाय रेसिपी | काली चाय बनाने की विधि | सौंफ के साथ काली चाय | बिना चीनी की काली चाय | black tea recipe in hindi | with 8 amazing images. यदि आप दूध के साथ बन ....
Kit Kat Milkshake with Ice- Cream in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
किटकैट शेक रेसिपी | किट-केट शेक | चॉकलेट शेक | टेस्टी किटकैट शेक | kit kat milkshake with ice- cream in hindi | with 8 amazing images. किट कै ....
Kiwi Margarita ( Party Drinks ) in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
कीवी मार्गरीटा रेसिपी | कीवी मार्गरिटा मॉकटेल | कीवी मार्गरीटा बारटेंडर स्टाइल | kiwi margarita in hindi. कीवी मार्गरीटा पार्टियों में परोसा जाने वाला पसंदीदा मॉ ....
Coffee Frappe in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
कॉफ़ी फ्रेपे रेसिपी | कोल्ड कॉफी फ्रेपे | आइसक्रीम का उपयोग कर कॉफी फ्रेपे | coffee frappe recipe in Hindi | with 16 amazing images. अगर आप सोच रहे हैं कि घर पर कॉफ़ी फ ....
Coffee, Indian Style Instant Coffee in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
कॉफी, इंस्टेंट कॉफी रेसिपी | घर पर बनाएं आसान कॉफी | हॉट कॉफी | क्विक भारतीय कॉफी | कॉफी कैसे बनाते हैं | coffee, instant coffee in hindi. ....
Kokum Sherbet, Kokam Sharbat Recipe in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
कोकम जूस रेसिपी | कोकम सरबत | कोकम शरबत | टेस्टी कोकम शरबत | kokum juice in hindi. कोकम जूस सन स्ट्रोक को दूर करने का एक मनभावन पेय है ....
Kokum Sherbet in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
कोकम शरबत रेसिपी | कोकम शर्बत | कोकम जूस | घर पर कोकम शरबत बनाने की विधि | टेस्टी कोकम शरबत | kokum sherbet in hindi | with 17 amazing ima ....
Komal ( Gujarati Recipe) in Hindi
 by तरला दलाल
कोमल रेसिपी | गुजराती कोमल पेय | गुजरात का कोमल ड्रिंक गर्मियों के लिए | नारियल के स्वाद वाली छाछ | komal drink in hindi | with 17 amazing images.
Cold Coffee, Indian Coffee Milkshake in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
कोल्ड कॉफ़ी रेसिपी | घर में बनायें यमी कोल्ड कॉफ़ी | रेस्टोरेंट स्टाइल कोल्ड कॉफ़ी | कोल्ड कॉफ़ी बनाने की विधि | cold coffee in hindi. कोल्ड ....
Cold Cocoa Milkshake in Hindi
 by तरला दलाल
कोल्ड कोको मिल्कशेक | कोको चॉकलेट मिल्कशेक | कोको स्मूथी | cold cocoa milkshake recipe in hindi language | with 8 amazing images. गर्मी को मात देने के लिए एक ड्रिंक खोज रहे हैं?
Cold Reliever,  Home Remedy for Colds in Hindi
Recipe# 38183
08 Mar 16

 by तरला दलाल
एक स्वादिष्ट “चाय” जो सर्दी-ज़ूकाम ठीक करने के लिए अच्छा उपाय है और सबसे अच्छी बात यह है कि यह बेहद स्वादिष्ट और कैफेन से मुक्त है और सबको ज़रुर जजती है। दूध और मिश्री के साथ मिलाया हुआ मसाला पाउडर इसे एक हर्बल पेय बनाता है, जिसमें हर एक के घर में मिलने वाले मसालों का प्रयोग किया गया है, जिससे आपको ....
Banana Date Milkshake, Healthy Indian Shake in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
खजूर केले का मिल्क शेक रेसिपी | बनाना डेट मिल्क शेक | खजूर केला स्मूदी | हेल्दी केले और खजूर का मिल्क शेक | क्रीमी केले का शेक | banana date milk ....
Goto Page: 1 2 3 4 5 6 7 8 
Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Passowrd?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Are you sure you want to delete this review ?