You are here: होम> विभिन्न व्यंजन > इटालियन व्यंजन, इटालियन खाना > इटैलियन आधारित व्यंजन > गाढ़ा व्हाइट सॉस रेसिपी | गाढ़ा सफेद सॉस | बेक्ड डीश के लिए व्हाइट सॉस
गाढ़ा व्हाइट सॉस रेसिपी | गाढ़ा सफेद सॉस | बेक्ड डीश के लिए व्हाइट सॉस

Tarla Dalal
19 June, 2020


Table of Content
About Thick White Sauce, Recipes Used For Baked Dishes
|
Ingredients
|
Methods
|
गाढ़ा व्हाइट सॉस बनाने के लिए
|
Nutrient values
|
गाढ़ा व्हाइट सॉस रेसिपी | गाढ़ा सफेद सॉस | बेक्ड डीश के लिए व्हाइट सॉस | thick white sauce in hindi | with 8 amazing images.
बेसिक गाढ़ी सफ़ेद सॉस को बेचमेल के नाम से भी जाना जाता है और इसकी उत्पत्ति फ्रांस में हुई है।
गाढ़ा व्हाइट सॉस रेसिपी एक बेसिक रेसिपी है जो आपको थोड़ा गाढ़ा सफेद सॉस बनाने का तरीका दिखाती है, जो बेक्ड डिश में इस्तेमाल के लिए आदर्श है।
बेक्ड डिश के लिए यह व्हाइट सॉस मक्खन, आटे और दूध से बनाया जाता है और नमक और ताज़ी पिसी हुई काली मिर्च डाली जाती है।
इस गाढ़ा व्हाइट सॉस में सब्ज़ियाँ और पास्ता मिलाएँ, ऊपर से थोड़ा चीज़ डालें और बेक करें, ताकि स्वादिष्ट मलाईदार, चीज़युक्त, स्वादिष्ट डिश बन जाएँ!
गाढ़ी सफ़ेद सॉस रेसिपी के लिए सुझाव: 1. दूध डालने के बाद लगातार मिलाते रहना बहुत ज़रूरी है और तब तक फेंटते रहें जब तक कि आटा और दूध अच्छी तरह से मिल न जाएँ। अगर अच्छी तरह से फेंटा नहीं गया, तो आपके गाढ़ी सफ़ेद सॉस में गांठें पड़ सकती हैं। 2. अगर सॉस को बाद में इस्तेमाल करना है, तो थोड़ा दूध डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और इसे फिर से गरम करें। 3. आप गाढ़े सफ़ेद सॉस के स्वाद को बढ़ाने के लिए अजवायन, अजमोद, रोज़मेरी, तुलसी, सूखी लाल मिर्च के फ्लैकस् आदि जैसी सूखी हर्बस् भी मिला सकते हैं।
आनंद लें गाढ़ा व्हाइट सॉस रेसिपी | गाढ़ा सफेद सॉस | बेक्ड डीश के लिए व्हाइट सॉस | thick white sauce in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ।
Tags
Preparation Time
2 Mins
None Time
3 Mins
Total Time
5 Mins
Makes
1 कप के लिये (11 टेबल-स्पून)
सामग्री
गाढ़ा व्हाइट सॉस के लिए सामग्री
1 टेबल-स्पून मक्ख़न (butter, makhan)
1 1/2 टेबल-स्पून मैदा (plain flour , maida)
1 कप दूध (milk)
नमक (salt) , स्वादानुसार
ताजी पिसी काली मिर्च (freshly ground black pepper) , स्वादानुसार
विधि
गाढ़ा व्हाइट सॉस बनाने की विधि
- गाढ़ा व्हाइट सॉस बनाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें, मैदा डालें और लगातार हिलाते हुए 30 सेकंड तक धीमी आँच पर पकाएँ।
- दूध, नमक और काली मिर्च पाउडर डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और मध्यम आँच पर या सॉस के गाढ़ा होने तक लगातार हिलाते हुए 2 मिनट तक पकाएँ।
- गाढ़ा व्हाइट सॉस आवश्यकतानुसार प्रयोग करें।
आसान टिप:
- यदि सॉस को बाद में उपयोग करना हो, तो थोड़ा दूध डालें, अच्छी तरह से मिलाएं और इसे फिर से गरम करें।
-
-
गाढ़ा व्हाइट सॉस रेसिपी बनाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें।
-
मक्खन के पिघलने के बाद मैदा डालें।
-
ह्विस्क की मदद से धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए १ से २ मिनट के लिए पकाएं। इसे रूक्स कहा जाता है जो व्हाइट सॉस को गाढ़ा करने में मदद करता हैं। लगातार हिलाते रहने से आटे को पकाने में भी मदद मिलती है, और वह गांठ रहित होता हैं।
-
एक बार जब आप देखते हैं कि आटा थोड़ा झागदार और सुनहरा हो जाये, तो आंच को कम कर दें और दूध डालें। एक हाथ से दूध डालें और दूसरे हाथ का उपयोग करके लगातार हिलाते रहें। यदि आप वीगन है या डेयरी उत्पादनो से एलर्जी हैं, तो बादाम के दूध का उपयोग कर सकते हैं।
-
अच्छी तरह से फेंटें और मध्यम आंच पर लगातार हिलाते हुए ३ से ४ मिनट या व्हाइट सॉस के गाढ़े होने तक पकाएं। जैसे ही आप दूध डालें व्हिस्क की मदद से लगातार हिलाते रहना बहुत जरूरी है जब तक सम्मिलित न हो जाए । यदि अच्छी तरह से आप ने इसे फेंटा नहीं, तो सफेद सॉस में गांठ पाड सकती हैं।
-
नमक और काली मिर्च डालें।
-
अच्छी तरह से मिलाएं और मध्यम आंच पर १ मिनट के लिए पकाएं। आप गाढ़ा व्हाइट सॉस का स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा जायफल पाउडर भी डाल सकते हैं।
-
गाढ़ा व्हाइट सॉस को पूरी तरह से ठंडा करें, फिर एक एयर-टाइट कंटेनर में डालें और फ्रीज / फ्रीजर में स्टोर करें। याद रखें, गाढ़ा व्हाइट सॉस को ठंडा करने पर वह अधिक गाढ़ा हो जाएगा। यदि आप सॉस को बाद में इस्तेमाल करनेवाले हैं, तो थोड़ा दूध डालें, अच्छी तरह से मिलाएं और इसे फिर से गरम करें। मक्खन : आटा: दूध का भाग हमेशा 1: 1: 10 रहता है ताकि एक सही गाढ़ापन मिलें, सफेद सॉस पास्ता रेसिपी में पतला गाढ़ा व्हाइट सॉस का उपयोग किया जा हैं।
- बेक्ड रेसिपी और अन्य रेसिपी बनाने के लिए, इस गाढ़ा व्हाइट सॉस की सामग्री को क्रम में बढ़ाया जाता है या अन्य सॉस की बुनियाद के रूप में भी उपयोग किया जाता है। क्रोकेट और अन्य ऐपटाइज़र रेसिपी के लिए गाढ़ा व्हाइट सॉस बनाने के लिए, २ बड़े चम्मच मक्खन और २.५ बड़ा चम्मच आटा से लेकर १/२ कप दूध का उपयोग करें। इस माप का उपयोग करके बननेवाली मेरी पसंदीदा रेसिपी है चीस कॉर्न बॉल्स।
-
गाढ़ा व्हाइट सॉस रेसिपी बनाने के लिए, एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में मक्खन गरम करें।
ऊर्जा | 34 कैलरी |
प्रोटीन | 0.9 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 1.8 ग्राम |
फाइबर | 0 ग्राम |
वसा | 2.1 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 5.6 मिलीग्राम |
सोडियम | 12.6 मिलीग्राम |
गाढ़ा व्हाइट सॉस रेसिपी | गाढ़ा सफेद सॉस | बेक्ड डीश के लिए व्हाइट सॉस की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें