You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > भारतीय मिठाई | अंडा रहित भारतीय मिठाई | > संण्डे > किट-कैट सन्डे
किट-कैट सन्डे
 
 
                          Tarla Dalal
24 October, 2018
 
                          
                        Table of Content
क्या आप चॉकलेट के स्वाद से भरपुर चॉकलेट फज सॉस, शहद और वैनिला आईस क्रीम की खुशबु और केवल इसे देखकर रह सकते है? यह एक मज़ेदार डेज़र्ट है जिसे क्रश की हुई किट कैट चॉकलेट, चॉकलेट फज सॉस और वैनिला आईस क्रीम से बनाया गया है, जो आपको चॉकलेट से दुबारा प्यार करने पर मजबुर कर देगा! इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि ग्लास में परोसे जाने वाला यह झटपट और आसानी से बनने वाला डेज़र्ट इतना स्वादिष्ट और बेहतरीन है कि यह बच्चे, बड़े, किसी को भी पसंद आएगा!
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
5 Mins
None Time
5 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Sprouting Time
0
Total Time
10 Mins
Makes
2 ग्लास। के लिये
सामग्री
चॉकलेट फज सॉस के लिए (मात्रा 8 टेबल-स्पून)
1/2 कप कटी हुई डार्क चॉकलेट
1 1/2 टेबल-स्पून मक्ख़न (butter, makhan)
1/2 टी-स्पून शक्कर (sugar)
1/2 टेबल-स्पून शहद ( honey )
1/2 टी-स्पून वैनिला एसेंस ( vanilla essence )
अन्य सामग्री
सजाने के लिए
विधि
- एक परोसने के ग्लास में 2 टेबल-स्पून क्रश किये हुए किट कैट फिंगरस् डालें।
- 2 टेबल-स्पून चॉकलेट फज सॉस डालकर, इसके उपर 1 स्कूप वैनिला आईस क्रीम रखें।
- दुबारा 2 टेबल-स्पून चॉकलेट फज सॉस डालकर, 2 टेबल-स्पून क्रश किये हुए किट कैट फिंगरस् छिड़के।
- विधी क्रमांक 1 से 3 को दोहराकर 1 और ग्लास बना लें।
- प्रत्येक ग्लास को कुछ जेम्स् और किट कैट फंगर से सजाकर तुरंत परोसें।
- मक्ख़न, शक्कर और 1/4 कप पानी को एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में मिलाकर, मध्यम आँच पर 2-3 मिनट या शक्कर के पुरी तरह से पिघलने तक, लगातार हिलाते हुए पका लें।
- चॉकलेट और शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर और 1-2 मिनट या चॉकलेट के पुरी तरह से पिघलने तक, लगातार हिलाते हुए पका लें। ठंडा करने के लिए 5-7 मिनट के लिए एक तरफ रख दें।
- वैनिला एैसेन्स् डालकर अच्छी तरह मिला लें। एक तरफ रख दें।
| ऊर्जा | 571 कैलरी | 
| प्रोटीन | 9.3 ग्राम | 
| कार्बोहाइड्रेट | 54.6 ग्राम | 
| फाइबर | 0.8 ग्राम | 
| वसा | 41.3 ग्राम | 
| कोलेस्ट्रॉल | 22.5 मिलीग्राम | 
| सोडियम | 111.8 मिलीग्राम | 
किट-कैट सन्डे की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें

 
                            
                            
                             
                            
                             
                             
                           
                     
                              
                              
                              
                              
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                   
                  