मेनु

सायप्रस हैलोमी चीज़ क्या है ? ग्लॉसरी, सायप्रस हैलोमी चीज़ का उपयोग, स्वास्थ्य के लिए लाभ, रेसिपी 

Viewed: 4482 times

सायप्रस हैलोमी चीज़ क्या है?

हल्के तीखे स्वाद वाला क्रीमी और नमकीन चीज़, यह भेड़ीये और बकरी के दूध के मेल से बनाया जाता है, जिसका रुप रेशांक जैसा होता है, जो दिखने में मोज़रैला चीज़ जैसा दिखता है, और अमरीकन चीज़ की तरह यह गरम होने पत पिघलता नहीं है। सायप्रस से यह स्वादिष्ट चीज़ मध्य पुर्वी पाकशैली का भाग है, खासतौर पर जब इसे कोयले पर तला या ग्रिल किया जाता है। अगर आपको अपना हैलोमी गाढ़ा लेकिन कम नमकीन पसंद है, इसे एक या दो दिनों के लिए छाछ में भिगो दें।

सायप्रस हैलोमी चीज़ चुनने का सुझाव (suggestions to choose cyprus halloumi cheese)

• अपने शानदार चीज़ को खरीदने से पहले चख लें! इस बात का ध्यान रखना ज़रुरी है कि आप इसे ताजा खरीदें।

• यह क्रिमी और खट्टे स्वाद वाला कड़ा होना चाहिए।

• अगर यह बहुत ज़्यादा कड़ा हो जाए या पीला दीके, तो इसे ना खरीदें।

• पैक किया हुआ चीज़ खरीदते समय, उत्पादन और समापन के दिनांक की जांच करना ज़रुरी है।

सायप्रस हैलोमी चीज़ के उपयोग रसोई में (uses of cyprus halloumi cheese in cooking)

• हैलोमी को भुना, ग्रिल, तला या ताज़ा खाया जा सकता है।

• इस चीज़ के उपर सुनहरी परत आने तक इसे ग्रिल किया जा सकता है और इसे ऐसे ही या पीटा ब्रेड में टमाटर के साथ परोसा जा सकता है। हैलोमी चीज़ के टुकड़ो को जब सुनहरा होने तक तला जाता है, इन्हें विभिन्न सलाद या अन्य व्यंजन के साथ परोसा जा सकता है।

• ताज़े चीज़ को पास्ता के उपर कसा जा सकता है और चीज़ या फल के प्लैटर में डालकर परोसा जा सकता है।

• हैलोमी के ताज़े टुकडे क्रस्टी ब्रेड, टमाटर, जैतून और सलाद के साथ अच्छे लगते हैं।

• ठंडे तरबूज़ के साथ कसा हुआ या टुकड़े परोसने से यह चीज़ बेहद स्वादिष्ट लगता है।

सायप्रस हैलोमी चीज़ संग्रह करने के तरीके 

• हैलोमी को ब्राईन में पैक कर, किटाणुओं से दूर रखा जा सकता है।

• इसे कभी-कभी अपने ही व्हें में वैक्यूम पैक कर नरम रखा जाता है।

• इसे फ्रिज में साल भर तक रखा जा सकता है।

• इसका प्रयोग करने के बाद, चीज़ को दुबारा क्लींग-फिल्म में लपेटें जिससे इसे सूखने से बचाया जा सके।

सायप्रस हैलोमी चीज़ के फायदे, स्वास्थ्य विषयक (benefits of cyprus halloumi cheese in hindi)

 

• हैलोमी में भरपुर मात्रा में वसा होता है और यह प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है।

• आपके दाँत और हड्डीयाँ मज़बूत हो जायेंगी, क्योंकि हैलोमी कॅल्शियम का अच्छा स्रोत है।


कसा हुआ हैलोमी चीज़

मौज़रैला जैसा रेशांक जैसा दिखने वाला, हैलोमी को व्यंजन अनुसार मोटा या पतला कसा जा सकता है।

बारीक लंबा कटा हुआ सायप्रस हैलोमी चीज़

चूंकी सायप्रस हैलोमी चीज़ एक परतों वाला चीज़ है, इसे ग्रेटर के बारीक ब्लेड या फूड प्रोसेसर में बारीक लंबा काटना आसान होता है। सेन्डविचस्, कैनपीस्, अंडे, टोस्ट आदि के लिए यह पर्याप्त होता है। इसे पास्ता और पिज़्जा में फैलायें या सलाद और फलों के साथ ताज़ा खायें, इस चीज़ के बहुत से प्रयोग होते हैं।

कटा हुआ सायप्रस हैलोमी चीज़

हैलोमी का कड़ा रुप इसे बारीक या मोटी पट्टीयों में काटने में आसान बनाता है। हैलोमी को काटने के बोर्ड में रखकर एक किनारे से पतले स्लाईस में काटना शुरु करें। इन सलाईसस् को क्षितिज आकार में रखकर किनारे से काटना शुरु कर पतले स्ट्रिप्स् में काट लें। इन टुकड़ो को ग्रिल किया जा सकता है या ऐसे ही खाया जा सकता है या सब्ज़ी, सूप और स्ट्यू में मिलाया जा सकता है। बारीक कटे हुए हैलोमी को सुनहरे क्रिस्प्स् में स्टर-फ्राय किया जा सकता है या सूप और ब्रेड के साथ खाया जा सकता है।

स्लाईस्ड सायप्रस हैलोमी चीज़

हैलोमी को काटने के बोर्ड में रखकर, साफ चाकू से एक किनारे से पतले या लंबे स्ट्रिप्स् में काटना शुरु करें। इन पतले स्लाईसस् को तला जा सकता है या सूप और स्ट्यू के साथ परोसा जा सकता है। मोटे स्लाईसस् को ग्रिल किया जा सकता है या सब्ज़ी के साथ परोसा जा सकता है या इसे फलों के साथ ताज़ा खाया जा सकता है या इन्हें ग्रिल्ड ब्रेड के बीच में रखकर भी परोसा जा सकता है।

सायप्रस हैलोमी चीज़ के टुकड़े

हैलोमी से टुकड़े आसानी से बनाए जा सकते हैं क्योंकि यह चीज़ कड़ा होता है। काटने के बोर्ड में रखकर, एक किनारे से दुसरे किनारे तक मोटे स्लाईस में काट लें। इन स्लाईस को क्षितिज आकार में रखकर, छोटे टुकड़ो में काटना शुरु करें। यह दिखने में छिटे टुकड़े जैसे लगेंगे। बड़े टुकड़ो को ग्रिल किया जा सकता है या किसी भी व्यंजन के साथ खाया जा सकता है। छोटे टुकड़ि को तल कर या स्टर फ्राय कर नाश्ते के रुप में परोसा जा सकता है। साथ ही इनका प्रयोग टमॅटो सूप में क्रूटोन्स् की जगह किया जा सकता है।

सायप्रस हैलोमी चीज़ की पट्टिया

हैलोमी के पतले स्ट्रिप्स् को क्रिस्पस् में तला जा सकता है और नाश्ते के रुप में खाया जा सकता है। स्ट्रिप्स् को जैतून के तेल में हल्का तल कर और ताज़ी पीसी हुई काली मिर्च डालकर आसान सा नाश्ता बनाया जा सकता है। मोटे स्ट्रिप्स् को अकसर फल या ब्रेड के साथ ताज़ा परोसा जाता है। इन स्ट्रिप्स् को सब्ज़ी और हर्ब के साथ ग्रिल या भुना भी जा सकता है।

More recipes with this ingredient...

सायप्रस हैलोमी चीज़ क्या है ? ग्लॉसरी, सायप्रस हैलोमी चीज़ का उपयोग, स्वास्थ्य के लिए लाभ, रेसिपी  (0 recipes), कसा हुआ हैलोमी चीज़ (0 recipes) , बारीक लंबा कटा हुआ सायप्रस हैलोमी चीज़ (0 recipes) , कटा हुआ सायप्रस हैलोमी चीज़ (0 recipes) , स्लाईस्ड सायप्रस हैलोमी चीज़ (0 recipes) , सायप्रस हैलोमी चीज़ के टुकड़े (0 recipes) , सायप्रस हैलोमी चीज़ की पट्टिया (0 recipes)

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ