You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > भारतीय मिठाई | अंडा रहित भारतीय मिठाई > चॉकलेट डेसर्टस् > मिनी चॉकलेट लेयर्ड विद कॉफी क्रीम
मिनी चॉकलेट लेयर्ड विद कॉफी क्रीम

Tarla Dalal
02 January, 2025


Table of Content
यह छोटे-छोटे चॉकलेट केक पकड़ने और खाने में मज़ेदार होते हैं! परोसने में आसान और बनाने में आसान, यह मिनी चॉकलेट लेयर्ड विद कॉफी क्रीम, दोनो चॉकलेट और कॉफी पसंद करने वालों का मन लुभाने के लिए पर्याप्त है! चॉकलेट केक का एक टुकड़ा खाते ही, अपने आपको इस स्वादिष्ट कॉफी के स्वाद वाली क्रीम में डुबो दें और इन चॉकलेट चिप्स् को अपने मूँह में पिघलने दें और इसका पुरी तरह से मज़ा लें।
Tags
Preparation Time
10 Mins
None Time
0 Mins
Total Time
10 Mins
Makes
4 मात्रा के लिये
सामग्री
Main Ingredients
कॉफी क्रीम के लिए
1 कप बीटन व्हीप्ड क्रीम
1 टेबल-स्पून पिसी हुई शक्कर
1/2 टी-स्पून कॉफी पाउडर
1 टी-स्पून रम (ऐच्छिक)
मिलाकर सोकिंग सिरप बनाने के लिए
1/2 कप पानी (water)
2 टी-स्पून रम (ऐच्छिक)
1 टी-स्पून कॉफी पाउडर
विधि
- कॉफी क्रीम के लिए
- 1. कॉफी पाउडर और रस को एक बाउल में अच्छी तरह मिलाकर एक तरफ रख दें।
- 2. बीटन व्हीप्ड क्रीम और शक्कर के एक बाउल में हल्के हाथों मिला लें।
- 3. कॉफी के मिश्रण को बीटन व्हीप्ड क्रीम के मिश्रण में डालकर हल्के हाथों मिला लें और एक तरफ रख दें।
- चॉकलेट स्पोंज केक को एक सूखे समतल जगह पर रखकर , कुकी कटर का प्रयोग कर 50 मिमी (2") व्यास के गोल आकार में काट लें।
- प्रत्येक गोले को 2 भाग में स्लाईस कर काट लें।
- सभी नीचे के भागों को एक परोसने की प्लेट पर रखकर, सोकिंग सिरप की 1/2 मात्रा को अच्छी तरह छिड़कर डाल दें।
- कॉफी क्रीम में लगभग 11/2 भाग को प्रत्येक गोले पर अच्छी तरह फैलाकर लगा लें।
- केक के 4 उपरी भाग को इनके उपर रख दें।
- बचे हुए सोकिंग सिरप को छोड़कर, प्रत्येक परत पर 11/2 टेबल-स्पून कॉफी क्रीम फैलाकर लगा लें।
- चॉकलेट चिप्स् से सजाकर कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- ठंडा परोसें।
ऊर्जा | 584 कैलरी |
प्रोटीन | 9.7 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 82.2 ग्राम |
फाइबर | 0.6 ग्राम |
वसा | 23.6 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 31.4 मिलीग्राम |
सोडियम | 193.5 मिलीग्राम |
मिनी चॉकलेट लेयर्ड विद कॉफी क्रीम की कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें