स्मोक्ड चीज़ ( Smoked cheese )
Last Updated : Oct 23,2017


स्मोक्ड चीज़ ग्लॉसरी | स्मोक्ड चीज़ की रेसिपी( Glossary & Recipes with Smoked Cheese in Hindi) Tarladalal.com
Viewed 2382 times

वर्णन
जैसा इसका नाम है, जिस चीज़ को स्मोक कयूरिंग नामक खास तकनीक से बनाया जाए, जिससे उसकी उपरी परत पीली भुरे रंग की हो जाए, उसे स्मोक्ड चीज़ कहते हैं। चीज़ को स्मोक करने के दो तरीके हैं- ठंडा और गरम स्मोकिंग। जहाँ ठंडे स्मोकिंग से स्मोक्ड चीज़ बनाने में 1 महिना लग जाता है, वहीं गरम स्मोकिंग खाने को 100° से 190°F तापमान के बीच, आधा या पुरा पका देती है। कम किमत वाले चीज़ को अलग तरीके से बनाया जाता है, जो इस दो पक्रारों से ज़्यादा आधुनिक है। यहां, चीज़ को लिक्विड स्मोक के सामने लाया जाता है, जो चीज़ को स्मोक जैसा रंग और स्वाद प्रदान करता है। इस तकनीक से बनने वाला पदार्थ पारंपरिक रुप से बनाए स्मोक्ड चीज़ के समान होता है। एप्पलवूड और रौचकासे वास्तविक स्मोक्ड चीज़ है और वहीं ग्रुयेरे, गौडा, स्कामोर्ज़ा और चेड्डार स्मोक्ड विकल्प में मिलते हैं।

कटा हुआ स्मोक्ड चीज़़ (chopped smoked cheese)
चीज़ के टुकड़े को काटने के बोर्ड पर रखकर छोटे टुकड़ो में काट लें। व्यंजन अनुसार इसे छोटे या बड़े टुकड़ो में काटा जा सकता है।
कसा हुआ स्मोक्ड चीज़़ (grated smoked cheese)
ऐसा करने के लिए हाथ किसनी से चीज़ के टुकड़े को कस लें। यह कसा हुआ चीज़ मुलायम और बारीक होता है और इसका प्रयोग औ ग्रेटीन या कैसरोल जैसे बेक्ड व्यंजन बनाने के लिए किया जाता है।
बारीक लंबे कटे हुए स्मोक्ड चीज़़ (shredded smoked cheese)
चीज़ को श्रैडर में डालकर, ऊँगलीयों का प्रयोग कर, पतले लंबे टुकड़ो में अलग कर लें। साथ ही आप पैक किये हुए बारीक लंबे कटे हुए चीज़ भी खरीद सकते हैं।
स्लाईस्ड स्मोक्ड चीज़़ (sliced smoked cheese)
आप चीज़ को स्लाईस् में रख सकते हैं या व्यंजन अनुसार, तेज़ धार वाले चाकू का प्रयोग कर, पतले या मोटे स्लाईसस् में काट सकते हैं।
स्मोक्ड चीज़़ के टुकड़े (smoked cheese cubes)
चीज़ के ब्लॉक को टेड़ा रखकर बहुत सारे स्लाईसस् में काट लें। चीज़ के स्लाईस् को एक के उपर रख लें और लंबी कतारों में रख लें, (छोटे टुकड़ो के लिए 1/2" के स्लाईस्, बड़े टुकड़ो के लिए 1" के स्लाईस्)। 1/2 या 1" के लबे टुकड़ो में टेड़ा काटें और आपको टुकड़े प्राप्त होंगे।
स्मोक्ड चीज़़ की पट्टिया (smoked cheese strips)
चीज़ के ब्लॉक को व्यंजन अनुसार पतली या मोटी पट्टीयों में काट लें।

चुनने का सुझाव
• पहले से कसा हुआ चीज़ खरीसने से बेहतर है कि आप स्मोक्ड का साबूत टुकड़ा खरीदें, क्योंकि साबूत चीज़ में नमी बनी रहती है और इसे लबे समय तक रखा जा सकता है।
• खरीदने से पहले, हमेशा चीज़ के छोटे टुकड़े को चखकर देख लें, जिससे आप इसके गुण, ताज़गी और स्वाद को सुनिश्चित कर सकते हैं।
• बेहतरीन स्मोक्ड चीज़ का रंग पीला भूरे रंग का होगा और इसका स्वाद हल्के करारेपन के साथ स्मोक जैसा होगा।
• खरीदने से पहले दोनो, उत्पादन और समापन के दिनांक की जांच कर लें।

रसोई में उपयोग
• चूंकी यह चीज़ खाने योग्य, भुरे रंग की परत के साथ, मलाईदार पीले रंग के अंदरुनी भाग वाला होता है और इसका स्वाद तेज़, खट्टा, हल्का नमकीन होता है, इसे ऐसे ही खाया जा सकता है या खाने के उपर छिड़कर कर भी खाया जा सकता है।
• क्रैकर्स के साथ परोसे गए सूप और सॉस में स्मोक्ड चीज़ छिड़कने से यह और भी स्वादिष्ट लगते हैं।
• मैश्ड पटॅटोस्, शेफर्डस् पाई, मॅकरोनी एण्ड चीज़, कैसरोल आदि बनाते समय, चीज़ की सामग्री को अपने पसंद के स्मोक्ड चीज़ से बदलें।
• स्मोक्ड चीज़ को ऑमलेट, पिज़्जा, सूफले, औ ग्रेटिन, फोन्ड्यू आदि में मिलाकर इसके हर टुकड़े को स्मोकी स्वाद प्रदान किया जा सकता है।
• ककड़ी और टमाटर के स्लाईस् के साथ टोस्टड गेहूं से बनी ब्रेड के बीच स्मोक्ड चीज़ रखकर परोसें।

संग्रह करने के तरीके
• सभी प्रकार के चीज़, चाहे किसी भी प्रकार के हों, इन्हें अच्छी तरह लपेटकर फ्रिज के सबसे गरम जगह पर रखना चाहिए। (फ्रिज का दरवाज़ा अकसर सबसे गरम होता है)।
• चूंकी इसके संग्रह करने का समय चीज़ में नमी के मात्रा के उपर निर्भर करता है, चीज़ जितना नरम होगा, इसे कितने कम समय के लिए रखा जायेगा, यह ताज़ा रहेगा।

स्वास्थ्य विषयक
• चाहे किसी भी प्रकार के दूध से यह बना हो, स्मोक्ड चीज़ उन आहार तत्वों का अच्छा स्रोत है जो दूध में प्राकृतिक रुप से मिलते हैं, जैसे कॅलशियम्।
• साथ ही, स्मोक्ड चीज़ में उच्च मात्रा में अन्य ज़रुरी आहार तत्व भी होते हैं, जैसे फौसफोरस, ज़िन्क, राईबोफ्लेविन, विटामीन बी12 और विटामीन ए।
• यह उच्च गुणों वाले प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।




Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Password?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Are you sure you want to delete this review ?

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Reviews