मेनु

गार्लिक चीज़ ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ, पोषण संबंधी जानकारी + गार्लिक चीज़ की रेसिपी( Glossary & Recipes with Garlic Cheese in Hindi) Tarladalal.com

Viewed: 2373 times

वर्णन

लहसुन का बेहद तेज़ स्वाद होता है, जो इसे कम मात्रा में डालने से भी खाने के स्वाद को बदल देता है। ऐसा ही गार्लिक चीज़ के साथ है। चीज़ बनाते समय, लहसुन का पाउडर मिलाया जाता है, जो इस गाढ़े दूग्ध पदार्थ को हल्का तीखा स्वाद प्रदान करता है। गार्लिक चीज़ लगभग सभी नमकीन व्यंजन के साथ जजता है, गोल मक्ख़नी क्रैकर से लेकर गेहूं से बनी ब्रेड और सब्ज़ीयाँ, पिज़्जा, ऑमलेट, सूफले, ओग्रेटिन, फोन्ड्यू और अन्य व्यंजन के साथ।

चुनने का सुझाव

• यह लॉग और टुकडो में मिलते हैं, और इनमें चेड्डार और फेटा से लेकर पार्मेसान चीज़ का प्रयोग किया जा सकता है।

• गार्लिक चीज़ बहुत ज़्यादा दरदरा या सूखा नहीं होना चाहिए। इसका रंग समान होना चाहिए।

• समापन के दिनांक की जांच कर लें और किसी भी प्रकार के रंग में बदलाव या फफूंदी दाग की जांच कर लें।

• ऐसे विकल्प चुनें जो प्रति आउन्स् 5 ग्राम से ज़्यादा वसा प्रदान ना करते हों।

रसोई में उपयोग

• इसे गरमा गरम टोस्ट पर लगायें या सेन्डविच के बीच में रखें या बेक्ड पटॅटोस् के साथ परोसें। आप इसका प्रयोग डिप की तरह भी कर सकते हैं।

• गार्लिक चीज़ को ब्रेड पर भी लगाया जा सकता है जिससे विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यंजन तैयार किये जा सकते हैं, जैसे गार्लिक ब्रेड, गार्लिक टोस्ट, ब्रूशैटा, क्रोस्टिनी और केनपीस्।

• इसे पार्टी में डिप की तरह परोसा जा सकता है। अगर आपको लहसुन के स्वाद को बढ़ाना हो, आप इस गार्लिक डिप को गार्लिक ब्रेड स्टिक्स् या गार्लिक स्टफ्ड ऑलिवस् के साथ भी परोस सकते हैं।

• गार्लिक चीज़ का प्रयोग सभी प्रकार के बेक्ड वेजिटेबल, कैसरोल, माँस, ब्रेड, सीप और पास्ता को स्वाद प्रदान करने के लिए के लिए जाता है।

संग्रह करने के तरीके

• गार्लिक चीज़ को हवा बद डब्बे में रखकर फ्रिज में रखें।

स्वास्थ्य विषयक

• चाहे किसी भी प्रकार के दूध से यह बना हो, गार्लिक चीज़ उन आहार तत्वों का अच्छा स्रोत है जो दूध में प्राकृतिक रुप से मिलते हैं, जैसे प्रोटीन और कॅलशियम्।

• साथ ही, गार्लिक चीज़ में उच्च मात्रा में अन्य ज़रुरी आहार तत्व होते हैं, जैसे फौसफोरस, ज़िन्क, राईबोफ्लेविन, विटामीन बी12 और विटामीन ए।

• कम वसा वाले चीज़ में एक पौष्टिक कमी यह है कि इनमें वसा भरपुर चीज़ की तुलना में अकसर सोडियम की मात्रा ज़्यादा होती है। 


कसा हुआ गार्लिक चीज़़

गार्लिक चीज़ के बड़े टुकड़े को किसनी का प्रयोग कर बारीक या दरदरा कस लें।

More recipes with this ingredient...

गार्लिक चीज़ ग्लॉसरी |स्वास्थ्य के लिए लाभ, पोषण संबंधी जानकारी + गार्लिक चीज़ की रेसिपी( Glossary & Recipes with Garlic Cheese in Hindi) Tarladalal.com (0 recipes), कसा हुआ गार्लिक चीज़़ (0 recipes)

Your Rating*

user

Follow US

रेसिपी श्रेणियाँ