You are here: होम> कोर्स रेसिपी, भारतीय कोर्स रेसिपी, वेज मुख्य व्यंजनों > भारतीय मिठाई | अंडा रहित भारतीय मिठाई | > भारतीय फ्रूट बेस्ड डेज़र्ट > फ्रूट और जेली संडे रेसिपी
फ्रूट और जेली संडे रेसिपी
Table of Content
अगर आपके पास थोड़ी जैली, व्हीप्ड क्रीम और फल घर पर तैयार हैं, तो यह एक ऐसा डेज़र्ट है जिसे आप झटपट बना सकते हैं। आपको बस काटना है, मिलाना और उपर डालकर ठंडा कर परोसना है! हमारे द्वारा चुने गए फलों का हम सुझाव देते हैं, लेकिन आप घर पर मिलने वाले किसी भी तरह के फलों का प्रयोग कर सकते हैं। आप अपने अनोखेपन का प्रयोग कर जैली के टुकड़ो के रंग के साथ जजने वाले फल भी चुन सकते हैं। ऐसा करने से यह फ्रूट एण्ड जैली सन्डे दिखने में और भी बेहतरीन लगेगा!
Tags
Soaking Time
0
Preparation Time
20 Mins
Cooking Time
0 Mins
Baking Time
0 Mins
Baking Temperature
0
Setting Time
1 घंटा।
Total Time
20 Mins
Makes
2 ग्लास। के लिये
सामग्री
Main Ingredients
1/4 कप कटा हुआ कीवी
1/4 कप कटा हुआ पीच
1/4 कप संतरे की फाँक (orange segments) , आधे कटे हुए
विधि
- कीवी, पीच, संतरे और व्हीप्ड क्रीम को एक गहरे बाउल में डालकर हल्के हाथों मिला लें। एक तरफ रख दें।
- एक परोसने के ग्लास में 4 जैली के टुकड़े रखकर और बीटन व्हीप्ड क्रीम-फल के मिश्रण के 1/2 भाग को डालकर दुबारा उपर 4 जैली के टुकड़े डालें।
- विधी क्रमांक 2 कप दोहराकर 1 और ग्लास बनाऐं।
- कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखकर ठंडा परोसें।
| ऊर्जा | 422 कैलोरी |
| प्रोटीन | 3.4 ग्राम |
| कार्बोहाइड्रेट | 49.5 ग्राम |
| फाइबर | 1.2 ग्राम |
| वसा | 23.5 ग्राम |
| कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
| सोडियम | 40 मिलीग्राम |
फ्रूट एण्ड जैली सन्डे कैलोरी के लिए यहाँ क्लिक करें