Bookmark and Share   
This category has been viewed 13734 times

74 इमली रेसिपी





Last Updated : Sep 13,2023




tamarind Recipes in English
આમલી રેસીપી - ગુજરાતી માં વાંચો (tamarind recipes in Gujarati)

70 इमली रेसिपी | इमली के व्यंजन | इमली रेसिपीओ का संग्रह | tamarind, imli Recipes in Hindi | Indian Recipes using tamarind, imli in Hindi |

70 इमली रेसिपी | इमली के व्यंजन | इमली रेसिपीओ का संग्रह | tamarind, imli Recipes in Hindi | Indian Recipes using tamarind, imli in Hindi |

इमली अधिकांश दक्षिण एशियाई व्यंजनों में जैसे कि भारतीय और थाई खाने में व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाती है। इसे टॅमरीन्ड के रूप में जाना जाता है और यह पेड़ों में एक नरम, गहरे भूरे रंग के फली के रूप में बढ़ती है, जिसके अंदर काले रंग के बीज होते हैं। फली, जो नरम, चिपचिपी और खट्टी होती है, वह हिस्सा है जिसका उपयोग खाना पकाने में किया जाता है।



इमली मीठी और खट्टी किस्मों में उपलब्ध होती है। खट्टी किस्म का उपयोग भारतीय खाने में किया जाता है, जबकि थाई व्यंजन मुख्य रूप से मीठे संस्करण का उपयोग करते हैं। एक प्रसिद्ध थाई नुस्खा है थाई रेड करी के साथ चावल के नूडल्स। इमली की अधिकांश किस्मों में युवा समय में इसमें बहुत खट्टा स्वाद होता है। हालांकि उम्र के साथ फल मीठा हो जाता है, मूल स्वाद मुख्य रूप से खट्टा और अम्लीय होता है।

वेजिटेबल राइस नूडल्स रेसिपी | थाई रेड करी नूडल्स |राइस नूडल्स विथ वेजिटेबलवेजिटेबल राइस नूडल्स रेसिपी | थाई रेड करी नूडल्स |राइस नूडल्स विथ वेजिटेबल

इमली का उपयोग करके बनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध पेय है अमलाना। क्या आपने इसके बारे में सुना है? यदि नहीं, तो आज ही आजमाएँ। यह एक स्वादिष्ट राजस्थानी पेय है जो इमली के गूदे के साथ बनाया जाता है और यह कालीमिर्च और इलायची जैसे मसालों के साथ अत्यधिक स्वादिष्ट बनता है। काला नमक एक अद्भुत स्वाद प्रदान करता है, जिसे मिन्ट का गार्निश और बढ़ाता है।

अमलाना रेसिपी | राजस्थानी अमलाना ड्रिंक | इमली का इमलाना | भारतीय पेयअमलाना रेसिपी | राजस्थानी अमलाना ड्रिंक | इमली का इमलाना | भारतीय पेय



उपयोग करने से पहले इमली को भिगोने की आवश्यकता होती है। आमतौर पर इमली के गूदे (पल्प) और इमली के पानी को पकाने में इस्तेमाल किया जाता है। इमली का गूदा या पानी बनाने के बाद बीज को निकाल दिया जाता है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि इमली के पानी की तुलना में इमली का गूदा गाढा होता है। जानिए कैसे बनाएं इमली का पल्प। इन दोनों में से किसी का भी उपयोग व्यंजन को विशिष्ट खट्टा स्वाद देने के लिए किया जाता है और अगर सही अनुपात में जोड़ा जाए तो यह स्वाद काफी मनभावन होता है।

इमली का पल्प कैसे बनाये रेसिपी | इमली का गूदा | घर पर इमली का पल्प बनाने की विधि

इमली का पल्प कैसे बनाये रेसिपी | इमली का गूदा | घर पर इमली का पल्प बनाने की विधि

दक्षिण भारतीय रेसिपी में इमली का उपयोग

इमली और दक्षिण भारतीय व्यंजनों का बहुत गहरा रिश्ता है। यह इस खाने में कई व्यंजनों का हिस्सा है और कहा जाता है कि, 'दक्षिण भारतीय रसोई इमली के बिना अधूरी है।'



इमली का सबसे प्रमुख उपयोग सांभर बनाने में होता है - यह सभी दक्षिण भारतीय घरों में लगभग रोज़ बनाया जाने वाला व्यंजन है। इस रेसिपी का खट्टापन इमली के गूदे और टमाटर दोनों का मिश्रण है। सांभर दोपहर के भोजन के लिए पके हुए चावल, पापड़म और मसालेदार आम के अचार के साथ खाया जाता है।

सांभर रेसिपी | साउथ इंडियन सांबर रेसिपी | होममेड साम्भर | सांभर बनाने की विधिसांभर रेसिपी | साउथ इंडियन सांबर रेसिपी | होममेड साम्भर | सांभर बनाने की विधि

इसी प्रकार, रसम को कई प्रकार के दक्षिण भारतीय व्यंजन जैसे वड़ा, चावल, इडली आदि के साथ परोसा जाता है, जिसमें इमली के उपयोग के कारण आकर्षक स्वाद होता है। रसम पाउडर के साथ बनाई गई यह सबसे बढ़िया दक्षिण भारतीय रेसिपी है, जो एक पतली दाल या सूप जैसी होती है। इसमें इमली का गूदा और कटे हुए टमाटर मिलाए जाते हैं और साथ ही सरसों और करी पत्ते के तडके से इसे सुगंधित बनाया जाता है।

रसम रेसिपी | साउथ इंडियन रसम | रेस्टोरेंट जैसा रसम | दक्षिण भारत रसमरसम रेसिपी | साउथ इंडियन रसम | रेस्टोरेंट जैसा रसम | दक्षिण भारत रसम

टैमरिंड राइस एक दक्षिण भारतीय शैली का चावल है। टैमरिंड राइस या लोकप्रिय रूप से पुलियोडराई, पुलियोगरे, पुलिहोरा, पुली सदाम एक प्रसिद्ध दक्षिण-भारतीय खट्टा, मसालेदार चावल होता है। “पुली” का अर्थ कन्नड़, तेलुगु और तमिल में होता है इमली। इस नुस्खे में सिर्फ इमली के गूदे का उपयोग नहीं होता है, बल्कि कश्मीरी लाल मिर्च और तिल के साथ 3 प्रकार के दाल और एक विशेष मसाला पाउडर का भी उपयोग होता है। आजमां करक देखो!

टैमरिंड राइस | दक्षिण भारतीय टैमरिंड राइस | पुलिहोरा चावलटैमरिंड राइस | दक्षिण भारतीय टैमरिंड राइस | पुलिहोरा चावल



दक्षिण भारतीय सब्ज़ियाँ कोई अलग नहीं हैं। इमली को इसमें भी काफी उपयोग होता है। हैदराबादी मिर्ची का सालान इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण है। यह भावनगरी मिर्च की एक भारतीय करी है, जो भुनी हुई मूंगफली, नारियल, तिल और लाल मिर्च के एक समृद्ध पेस्ट के साथ स्वादिष्ट बनाई जाती है। मिर्ची का हिन्दी में तात्पर्य है हरी मिर्च और सालन एक उर्दू शब्द है जो करी को संदर्भित करता है। लोग हैदराबादी मिर्ची का सालन बिरयानी के साथ परोसते हैं, लेकिन यह बहुमुखी करी चपाती, चावल या पराठे के साथ भी बहुत अच्छी तरह से मेल खाती ती है।

मिर्ची का सालन रेसिपी | हैदराबादी मिर्ची का सालन | हेल्थी मिर्ची का सालनमिर्ची का सालन रेसिपी | हैदराबादी मिर्ची का सालन | हेल्थी मिर्ची का सालन

कर्नाटक के प्रसिद्ध बीसी बीले भात में मुख्य मसाले के रूप में नारियल के साथ इमली भी शामिल होती है। इस रेसिपी में, एक विशेष नारियल के पेस्ट और इमली के पल्प के साथ चावल और अरहर दाल को पकाया जाता है और अंत में एक संतुष्ट भोजन के रूप में उपर से घी डालकर परोसा जाता है।

बीसी बेले भात रेसिपी | बिसी बेले भात | बीसी बेले | कर्नाटक बिसी बेले भातबीसी बेले भात रेसिपी | बिसी बेले भात | बीसी बेले | कर्नाटक बिसी बेले भात



आह! दक्षिण की प्रसिद्ध चटनी कई तरह के डोसे के साथ परोसी जाती है। इनमें से कुछ इमली का उपयोग भी करते हैं। प्रसिद्ध मैसूर चटनी में दाल, इमली और मसालों का संयोजन होता है। इमली का पल्प आवश्यक खट्टापन देता है और इसे संतुलित करने के लिए थोड़ी मात्रा में गुड़ का उपयोग किया जाता है।

मैसूर चटनी रेसिपी | मैसूर मसाला चटनी | मैसूर मसाला डोसा की चटनी | दक्षिण भारतीय मैसूर चटनीमैसूर चटनी रेसिपी | मैसूर मसाला चटनी | मैसूर मसाला डोसा की चटनी | दक्षिण भारतीय मैसूर चटनी

दक्षिण की एक और चटनी है जो बहुत प्रसिद्ध नहीं है - करी पत्ता चटनी। यह मसाले, भुनी हुई चना दाल, करी पत्ते, इमली का पल्प और तिल के साथ बनाई जाती है और वास्तव में उन दिनों में काम आती है जब आपके पास अपनी इडली और डोसा के साथ चटनी या सांभर तैयार करने का समय नहीं होता है। एक दिलचस्प स्नैक बनाने के लिए, आपको बस अपनी पकी हुई इडली को तिल के तेल के साथ करी पत्तों की चटनी पाउडर के साथ मिलाना होगा, या मोड़ने से पहले अर्ध-पके हुए दोसे पर कुछ पाउडर छिड़क कर, एक स्नैक बनाना होगा।

करी पत्ता चटनी पाउडर की रेसिपी | कडीपत्ते की चटनी | करी पत्ता पाउडर चटनी | दक्षिण-भारतीय करी की चटनी पाउडर
करी पत्ता चटनी पाउडर की रेसिपी | कडीपत्ते की चटनी | करी पत्ता पाउडर चटनी | दक्षिण-भारतीय करी की चटनी पाउडर



इमली के साथ भारतीय स्नैक रेसिपी

स्नैक्स खाने का शौक किसे नहीं होता? मसाले, चटनी, सेव और धनिया के साथ के साथ बनाया गया नाश्ता सबसे अधिक आकर्षक होता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारतीय चाट रेसिपी की। मुंबई के प्रसिद्ध स्नैक पानी पुरी के पानी का प्रामाणिक स्वाद प्राप्त करने के लिए इमली की भारी मात्रा का उपयोग किया जाता है। इस रेसिपी को बनाने में उपयोग की जाने वाली सामग्री का सही अनुपात जानना चाहते हैं, यहाँ जानें !

पानी-पुरी की रेसिपी | गोलगप्पा रेसिपी | होममेड पानी पूरीपानी-पुरी की रेसिपी | गोलगप्पा रेसिपी | होममेड पानी पूरी

और मीठी चटनी के बारे में क्या खयाल है जो पानी पुरी के साथ परोसी जाती है? इमली इसका एक महत्वपूर्ण घटक है। इसका उपयोग केवल पानी पुरी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका उपयोग अधिकांश भारतीय चाट व्यंजनों जैसे भेल पुरी, सेव पुरी, पापड़ी चाट और रगड़ा पेटिस में भी किया जाता है। मीठी चटनी के बिना भारतीय चाट अधूरा है।

मीठी चटनी | मिठी चटनी | खट्टा मीठा चटनी | खजूर और इमली की चटनी | मुंबई की स्ट्रीट फूड मीठी चटनीमीठी चटनी | मिठी चटनी | खट्टा मीठा चटनी | खजूर और इमली की चटनी | मुंबई की स्ट्रीट फूड मीठी चटनी



क्या आपने कभी प्रसिद्ध पश्चिम भारतीय पात्रा को आजमाया है? यह मीठा, मसालेदार और नमकीन होता है। पात्रा की सामग्री सरल है, अरबी के पत्ते, बेसन, इमली के पानी, गुड़, हरी मिर्च की पेस्ट और भारतीय मसालों से बनाए जाते हैं। सामग्री का सही अनुपात प्राप्त करना इसके पारंपरिक स्वाद का आनंद लेने के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन पात्रा को रोल करना एक कला है। 28 फोटो के साथ स्टीम्ड पात्रा बनाने का रहस्य जानें।

गुजराती पात्रा रेसिपी | महाराष्ट्रियन आलू वडी | गुजरात का फेमस पात्रा | पात्रा बनाने की विधिगुजराती पात्रा रेसिपी | महाराष्ट्रियन आलू वडी | गुजरात का फेमस पात्रा | पात्रा बनाने की विधि

इमली से बने भारतीय दाल और सब्जी की रेसिपी

भारत विविध संस्कृतियों और परंपराओं वाला एक देश है और इसके साथ ही यहाँ भोजन भी अलग-अलग किस्म के होते हैं। हालाँकि, इमली एक ऐसा घटक है जो गुजराती से लेकर महाराष्ट्रियन और यहां तक ​​कि हैदराबादी से लेकर सिंधी व्यंजनों में जगह पाता है। आइए कुछ मुख्य सब्ज़ी व्यंजनों की खोज करें जहाँ इमली अपने स्वाद, रंग और सुगंध के लिए अत्यधिक महत्व रखती है।



प्रामाणिक महाराष्ट्रीयन पाताल भाजी, एक पौष्टिक दैनिक सब्जी है जिसका आनंद हर उम्र के लोग उठा सकते हैं। कटे हुए अरबी के पत्ते, चना दाल और एक नारियल की पेस्ट के साथ यह सब्जी इमली के पल्प और गुड़ के सही संतुलन से बनाई जाती है। यह लोह युक्त नुस्खा निश्चित रूप से एक आजमानो लायक है।

महाराष्ट्रीयन पातल भाजी रेसिपी | पातळ भाजीमहाराष्ट्रीयन पातल भाजी रेसिपी | पातळ भाजी

भरली वांगी एक सर्वकालिक पसंदीदा महाराष्ट्रीयन भाजी है जिसका स्वाद बहुत अच्छा होता है। यह एक आधी सूखी सब्ज़ी है जो महाराष्ट्र में बहुत लोकप्रिय है और बनाने में काफी आसान है। महाराष्ट्रीयन भरली वांगी महाराष्ट्रीयन घराने में दिन पर दिन बनाई जाती है। इसमें एक विशेष रूप से तैयार किया गया मसाला मिश्रण होता है जो फिर से सही मीठे और खट्टे स्वादों के लिए इमली-गुड़ के संयोजन से बनाया जाता है। इस रेसिपी को प्रेशर कुकर में जल्दी बनायें और चपाती के साथ इसका आनंद लें।

झटपट भरली वांगी रेसिपी | प्रेशर कुकर भरली वांगी | भरली वांगी मसाला | महाराष्ट्रीयन भरली वांगीझटपट भरली वांगी रेसिपी | प्रेशर कुकर भरली वांगी | भरली वांगी मसाला | महाराष्ट्रीयन भरली वांगी

अपने रोज़मर्रा के भोजन के लिए सामान्य दाल खाने से ऊब गए हों तो हमारी पालक मसूर दाल रेसिपी आज़माएँ। पालक के साथ मसूर दाल का अपराजेय संयोजन आपके शरीर को प्रोटीन, आयरन और फोलिक एसिड का पोषण देता है। इमली का पल्प दाल को एक अच्छा टैंगी स्वाद देता है। सभी उम्र के लोगों द्वारा इस स्वस्थ दाल का आनंद लिया जा सकता है।

पालक मसूर दाल रेसिपी | लो-कैलोरी पौष्टिक पालक मसूर दाल पालक मसूर दाल रेसिपी | लो-कैलोरी पौष्टिक पालक मसूर दाल 



सिंधी कढ़ी एक बेसन युक्त करी है जिसमें बहुत सारी सब्जियां होती हैं। यह एक ऐसी रेसिपी है जिसमें सभी सब्जियों का उपयोग स्वाद, रंग और बनावट में एक दूसरे के पूरक हैं। हालांकि, इमली का पल्प, इस व्यंजन में थोड़ी मात्रा में है पर यह अपनी अनूठी खटास जोड़ता है। इसे गर्म चावल के साथ परोसे।

सिंधी कढ़ी रेसिपी | सिंधी कढ़ी चवाल | कढ़ी चवालसिंधी कढ़ी रेसिपी | सिंधी कढ़ी चवाल | कढ़ी चवाल

इमली के फायदे, स्वास्थ्य विषयक (benefits of tamarind, imli in Hindi)

इमली एंटीऑक्सिडेंट पॉलीफेनोल का एक अच्छा स्रोत है जो एन्टी इन्फ्लैमटोरी गुणों को प्रदर्शित करता है। यह शरीर के विभिन्न अंगों जैसे दिल, लीवर, त्वचा आदि की रक्षा कर सकता है। कुछ शोध से पता चलता है कि यह रक्त कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। इसमें वसा की नगण्य मात्रा होती है, लेकिन दूसरी तरफ, कैलोरी की मात्रा में इमली बहुत अधिक होती है। तो इसकी मात्रा के सेवन के बारे में बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। इमली विटामिन सीफाइबरपोटेशियममैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है, जो स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। कुछ लोगों को इमली से एलर्जी हो सकती है, जबकि कुछ लोगों को इसके अधिक सेवन से दस्त का अनुभव हो सकता है क्योंकि इमली को अपने रेचक गुणों के लिए भी जानी जाती है।

 


Show only recipe names containing:
  
Goto Page: 1 2 3 4 
Ginger Chutney in Hindi
Recipe# 32898
07 Sep 23

 by तरला दलाल
अदरक की चटनी रेसिपी | दक्षिण भारतीय अदरक चटनी | आलम चटनी | आंध्रा अदरक चटनी | अदरक की चटनी रेसिपी हिंदी में | ginger chutney recipe in hindi
Amlana in Hindi
 by तरला दलाल
अमलाना रेसिपी | राजस्थानी अमलाना ड्रिंक | इमली का इमलाना | भारतीय पेय | amlana in Hindi | with 17 amazing images. अमलाना रेसिपी |
Karuveppilai Podi, South Indian Curry Leaves Powder in Hindi
Recipe# 32876
22 Sep 14

 by तरला दलाल
भुने हुए कड़ी पत्ता, दालें और मसालों से बना यह पाउडर, इडली या डोसे जैसे सौम्य सुबह के नाश्ते को एक स्वादिष्ट व्यंजन में बदलते हैं! इसे तिल के तेल के साथ परोसें या इडली, डोसा या चाहें तो उपमा के साथ भी परोसें। इमली डालना ना भुलें, क्योंकि इस करीवेपिलई पोड़ी के स्वाद को और भी मज़ेदार बनाने के लिए हल्क ....
Coriander Pachadi, South Indian Chutney in Hindi
Recipe# 32901
23 Aug 22

 by तरला दलाल
कोरीयेन्डर चटनी रेसिपी | धनिया चटनी | धनिया पचड़ी | coriander chutney recipe in hindi language | dhania chutney recipe in hindi language | with 25 amazing images. ....
Khajur Imli ki Chutney, Sweet Tamarind Chutney in Hindi
 by तरला दलाल
खजूर इमली की चटनी रेसपी | इमली की मीठी चटनी | खट्टी मीठी इमली की चटनी | खजूर इमली की चटनी रेसिपी इन हिंदी | with 8 amazing images. इस खट्टी-मिठी चटनी का लगभग सभी
Chutney Podi, Thengai Powder, Chutney Powder in Hindi
Recipe# 32874
27 Aug 22

 by तरला दलाल
यह स्वादिष्ट चटनी ज़रुर आपको एक-या 2 ज़्यादा इडली खाने पर मजबुर कर देगा! तिल के तेल के साथ मिलाया हुआ, यहचटनी पोड़ी गरमा गरम इडली और डोसे के साथ मज़ेदार तरह से जजती है। लंच बॉक्स् या सफर पर जाते समय इडली पैक करते समय, आप उन्हें चटनी पोड़ी और तिल के तेल से सात लपेट सकते हैं, जिससे वह नरम रहेंगे और उन ....
Char Dal ka Dalcha, Hyderabadi Veg Dalcha in Hindi
 by तरला दलाल
इस चार दाल का दालचा में चार दाल का संयोजन विविध सामग्री के साथ किया गया है जो सभी को निश्चित ही पसंद आएगा। दालचा का मतलब होता है किसी भी सामग्री को तब तक पकाना जब तक वह पूरी तरह मसल जाए और नाम के अनुसार इस नुस्खे में भी दाल पूरी तरह मसली हुई है। लाल कद्दू का उपयोग इस व्यंजन की बनावट को संतुलित कर ....
Jeera- Pepper Rasam, Milagu Rasam Recipe in Hindi
 by तरला दलाल
ठंड के दिनों में परोसने के लिए एक पर्याप्त रसम! सर्दी और बुखार के लिए, रसम के अच्छी दवा है, और अकसर कुछ लोग से कप में ऐसे ही पीना पसंद करते हैं, वहीं बाकी लोग इसे चावल के सात मिलाकर भरपुर घी के साथ खाना पसंद करते हैं।
Drumstick Curry, South Indian Drumstick Potato Sabzi in Hindi
 by तरला दलाल
दक्षिण भारतीय तरीके से बनाया गया एक मीठा और तीखा सजहन फल्ली और आलू से बनी करी, मतलब, नारियल और साबूत मसालों से बना एक व्यंजन। इस करी में तेज़ लहसुन का स्वाद है और यह पके हुए चावल के साथ बेहद अच्छा लगता है।
Drumstick Pickle, South Indian Pickle in Hindi
Recipe# 32882
24 May 20

 by तरला दलाल
यह चावल से बना व्यंजन हर दक्षिण भारतीय घर में मशहुर है, हालांकि अलग-अलग श्रेत्र के अनुसार इसके बहुत से विकल्प होते हैं। चूंकी इस व्यंजन में प्रयोग की गई बहुत सी सामग्री सूखी और पहले से बने हुए मसालें हैं, इस व्यंजन को लबे समय तक रखा जा सकता है और बाहर जाते समय, यह पेक करने के लिए पर्याप्त होता है।
Tomato Rasam in Hindi
 
by तरला दलाल
दक्षिण भारतीय टमाटर रसम रेसिपी | ठक्कली रसम | आसान टमाटर सारू | उडुपी रसम | South Indian tomato rasam in Hindi | with 17 amazing images. दक्षि ....
Coriander Onion Chutney in Hindi
 
by तरला दलाल
धनिया प्याज की चटनी रेसिपी | धनिये के साथ प्याज की चटनी | इडली डोसा के लिए धनिया की चटनी | हरा धनिया और प्याज की चटनी | coriander onion chutney in hindi | with 27 am ....
Pani Puri, Paani Puri, Golgappa Recipe in Hindi
 by तरला दलाल
पानी-पुरी की रेसिपी | गोलगप्पा रेसिपी | होममेड पानी पूरी | pani puri recipe in hindi language | with 33 amazing images. पानी-पुरी की रेसिपी उत्तर भारत में 'गो ....
Palak Masoor Dal in Hindi
 by तरला दलाल
पालक मसूर दाल रेसिपी | लो-कैलोरी पौष्टिक पालक मसूर दाल | palak masoor dal recipe in hindi | with 30 amazing images. क्या आप अपने रोज़मर्रा के खाने के लिए सामान्य दाल खाने से ऊब चुके हैं, हमारे पा ....
Bharwan Baingan, Healthy Bharwan Baingan, Stuffed Brinjal Recipe in Hindi
Recipe# 3567
07 May 18

 by तरला दलाल
भरवां बैगन एक ऐसा व्यंजन है जो आपकी स्वाद कलिका को जरूर ही उत्तेजित करेगा, फिरचाहे उसे नारियल और मसालों के साथ पंजाबी से बनाया जाए या फिर कम बेल का उपयोग करके स्वास्थ्यपूर्वक तर ....
Mysore Dosa in Hindi
 by तरला दलाल
यह डोसा का एक विकल्प है। इस डोसे के स्वाद तीखा और चटपटा होता है जो कुछ समय तक आपके मूँह में पानी ले आएगा।
Maharashtrian Patal Bhaji, Paatal Bhaji in Hindi
 by तरला दलाल
महाराष्ट्रीयन पातल भाजी रेसिपी | पातळ भाजी | maharashtrian patal bhaji in hindi. पातल ची भाजी एक पौष्टिक दैनिक खाना है जिसका आनंद हर उम्र के लोग उठा सकते हैं। जानिए महा ....
Malvani Chana Masala, Maharashtrian Chana Gravy in Hindi
 by तरला दलाल
मालवणी चना मसाला रेसिपी | महाराष्ट्रियन चना ग्रेवी | मालवानी हरा चना मसाला | मालवानी चना उसल | Malvani chana masala in Hindi | with 47 amazing images.
Mixed Vegetable Kuzhambu, South Indian Veg Curry in Hindi
 
by तरला दलाल
साम्भर का यह विस्तर विकल्प एक मशहुर व्यंजन है जिसकी खुशबु खाने के बाद भी आपके हाथों में लंबे समय तक बनी रहेगी। इसका श्रेय इसमें प्रयोग आने वाले मसालों को जाता है। इसे अकसर इडली, डोसा, पके हुए चावल के साथ परोसा जाता है। जहाँ मैंने यहाँ पकी हुई चना दाल को प्रयोग करने के लिए इस व्यंजन को हलका बदला है, ....
Mirchi ka Salan, Hyderabadi Mirchi Ka Salan Recipe in Hindi
 by तरला दलाल
यह परंपरागत हैदराबादी सालन का नुस्खा है जिसे थोडी सी गहरी और चौड़ी हंडी में बनाया जाता है। इस सालन को हंडी में बंद करके धीमी आँच पर पकाया जाता है जिससे उसका स्वाद और सुगंध दोनों ही हंडी में बचे रहते हैं। आज की आवश्यकताओं के अनुसार मैंने इ ....
Meetha Chutney ( Mumbai Roadside Recipes ) in Hindi
Recipe# 33379
24 Mar 22

 by तरला दलाल
मीठी चटनी | मिठी चटनी | खट्टा मीठा चटनी | खजूर और इमली की चटनी | meetha chutney recipe in hindi language | with 8 amazing images. मीठी च ....
Restaurant Style Sambar, Sambar with Sambar Masala in Hindi
 
by तरला दलाल
रेस्टोरेंट स्टाइल सांबर रेसिपी | इडली के लिए सांभर रेसिपी | सांबर मसाला के साथ सांबर | होटल सांभर | साम्भर | restaurant style sambar in hindi
Garlic Rasam,  South Indian Poondu Rasam in Hindi
 by तरला दलाल
लहसुन वाली रसम रेसिपी | गार्लिक रसम | काली मिर्च लहसुन का रसम | दक्षिण भारतीय पूंडु रसम | garlic rasam, poondu rasam in Hindi. गार्लिक रसम
Vellari Red Curry in Hindi
 by तरला दलाल
वेल्लरी का मतलब होता है "ककड़ी", और जैसा इसका नाम बताता है, यह एक लाल रंग की करी है। लेकिन इसका लाल रंग विभिन्न मसालों के मेल की वजह से मिलता है और ना ही केवल भरपुर मात्रा में लाल मिर्च के कारण। इसलिए, इस व्यंजन के नाम से घबराये नहीं, और अपनी पसंद अनुसार इसके तीखेपन को कम-ज़्यादा करें।
Goto Page: 1 2 3 4 
Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Passowrd?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Are you sure you want to delete this review ?