क्रीम चीज़ ( Cream cheese )
Last Updated : Apr 20,2024


क्रीम चीज़ ग्लॉसरी | स्वास्थ्य के लिए लाभ, पोषण संबंधी जानकारी + क्रीम चीज़ की रेसिपी( Glossary & Recipes with Cream Cheese in Hindi) Tarladalal.com
Viewed 6913 times

वर्णन
नरम और मलाईदार, इस चीज़ का स्वाद सौम्य, ताज़ा और मीठा होता है और साथ हि हल्का खट्टा। क्रीम चीज़ कच्चा और इसमे अक्सर पायसीकारक पदार्थ मिलाये जाते है जो इसे स्थिरता प्रदान करने के साथ-साथ इसकि जीवनावधि बढ़ाते है। स्वादिष्ट चीज़ केक, फॉस्ट्रिंग, बैगल के टॉपिंग, डिप्स और हल्के पेस्ट्री क्रस्ट को उनके इस बेहतरीन स्वाद के लिये क्रीम चीज़ को धन्यवाद देना चाहिए। यह चीज़ जब नरम होता है तो सबसे ज्यादा प्रयोग मे आता है और बहुत सारे नमकीन और मीठे च्यंजनो का यह मुख्य सामग्री है।

क्रीम चीज़ की पट्टियाँ (cream cheese cube strips)

चुनने का सुझाव
• ताज़ी मलाई जल्दि खराब हो जाती है और क्रीम चीज़ भी। क्रीम चीज़ को हमेशा फ्रिज में रखना चाहिए।
• यह एक एैसा चीज़ हे जिसे आप पुराना होने पर पसंद नही करेंगे। जितना ताज़ा होगा, स्वाद उतना ही अच्छा होगा।
• क्रीम चीज़ के पैक किये गये दिनाँक अनुसार खोलना चाहिए और उसका खोलने के बाद एक हफ्ते के अंदर प्रयोग कर लेना चाहिए।
• सारा चीज़ प्रयोग होने तक चीज़ को अच्छी तरह लपेटकर या डब्बे मे बंद कर रखना चाहिए। अगर फफूंद लग जाये तो उपरी परत खरोचकार प्रयोग ना करें। अन्य चीज़ के मुकाबले, क्रीम चीज़ मे लगे फफूंद हानिकारक हो सकते हे इसलिये उसे तुरंत फेक देना चाहिए।
• क्रीम चीज़ को बहुत ठंडा नही करना चाहिए क्योंकि दोबारा गरम करने पर उसका रुप और स्वाद बदल जाता है।

रसोई मे उपयोग
• यह चीज़केक के बनावट को उभार देता है। यह ज़रुरी है कि मूलायम और मलाईदार बुनावट के लिये क्रीम चीज़ सामान्य तापमान पर हो।
• हर्ब और फलों के स्वाद से भरा क्रीम चीज़, पैकेट के रुप में, बाज़ार मे आसानी से मिलता है, साथ ही आप क्रीम चीज़ मे अपने पसंद का हर्ब या फ्रूट जेली या जैम मिला सकते है।
• एक झट-पट पार्टी डिप के लिये, क्रीम चीज़ के टुकड़े को सामान्य तापमान पर लेकर आये और सालसा, चटनी, फल डालकर मिलाये। नमकीन क्रैकर, सब्ज़ीयो, फल या कुकीस् के साथ परोसें।

संग्रह करने के तरीके
• चीज़केक को अच्छी तरह लपेटकर फ्रिज मर रखे और खोलने के उपरांत एक हफ्ते के अंदर प्रयोग करें।
• अगर फफूंदी दाग दिखे तो क्रीम चीज़ तुरंत फेंक दे।

स्वास्थ्य विषयक
• अन्य चीज़ के मुकाबले यह वसा से भरपूर और इसमे प्रोटीन और कॅलशियम कि मात्रा कम होती है।
• विटामीन ए छोड़कर इसमें विटामीन कि मात्रा कम होती है।
• अदिक वजनदार व्यक्तियों को इसे नही खाना चाहिए।




Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Password?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Are you sure you want to delete this review ?

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Reviews