फ़िलेडैल्फ़िया क्रीम चीज़़ ( Philadelphia cream cheese )
Last Updated : Jan 09,2018


फ़िलेडैल्फ़िया क्रीम चीज़़ ( Philadelphia Cream Cheese ) Glossary |स्वास्थ्य के लिए लाभ, पोषण संबंधी जानकारी + फ़िलेडैल्फ़िया क्रीम चीज़़ रेसिपी ( Philadelphia Cream Cheese ) | Tarladalal.com
Viewed 3889 times

वर्णन
फ़िलेडैल्फ़िया क्रीम चीज़ का ब्रेन्ड है, जिसका पर्योग अकसर इसके उच्च गुणों के कारण घर पर बेक या खाना पकाने के लिए किया जाता है। क्रीम चीज़ एक मुलायम मलाईदार फैलाने वाला चीज़ है जिसका रंग सफेद होता है और इसका स्वाद हल्का खट्टा होता है। यह बाज़ार में 33% वसा, 55% से कम नमी की मात्रा वाला और इसका pH 4.4 से 4.9 के बीच होता है। चूंकी क्रीम चीज़ प्राकृतिक रुप से पुराना नहीं होता और इसे ताज़ा ही खाना चाहिए, यह ब्री और न्यूफचाटेल जैसे नरम चीज से अलग होता है। मास्कर्पोन और बौर्सीन ऐसे 2 प्रकार के चीज़ है, जो दिखने में, स्वाद में और उत्पादन के तकनीक के मामले में क्रीम चीज़ जैसे दिखते हैं।

चुनने का सुझाव
• फ़िलेडैल्फ़िया क्रीम चीज़़ खास दुकानों में फ्रिज में पाया जाता है।
• क्राफ्य फूड द्वारा बेचा जाने वाला, यह विभिन्न आकार के टब्स् में मिलता है।
• अगर आपको घर पर बना हुआ क्रीम चीज़ पसंद है, आप इसे घर पर भी बना सकते हैं या खस दुकानों से खरीद भी सकते हैं।
• खरीदने से पहले दोनो, उत्पादन और समापन के दिनांक की जांच कर लें।

रसोई में उपयोग
• क्रीम चीज़ एक बेहद बहुउपयोगी चीज़ है।
• अपने आप में ही बेहद स्वादिष्ट, इसे जब नमकीन या मीठे व्यंजन के साथ मिलाया जाता है, इसका अनोखा स्वाद निखर कर आता है।
• ब्रेड, बैगल, क्रैकर्स, विभिन्न प्रकार की कच्ची सब्ज़ीयों के साथ क्रीम चीज़ बेहद अच्छा लगता है।
• चीज़ केक को उनका नाम इसमें प्रयोग किये हुए क्रीम चीज़ की वजह से मिलता है।
• व्हाईट या गाढ़ा चीज़ सॉस बनाने के लिए, क्रीम चीज़ बेहद उपयोगी होता है।
• कभी-कभी मक्ख़न की जगह प्रयोग होने वाला, क्रीम चीज़ को 2 भाग क्रीम चीज़ और 1 भाग मक्ख़न के उत्पाद में मिलाने से यह बेहद अच्छा लगता है।
• केक या कुकीस् बनाते समय, क्रीम चीज़ से बनी बटरक्रीम आईसिंग उपयोगी होती है, जब इसे 2 भाग क्रीम चीज़ और 1 भाग मक्ख़न के मेल में मिलाया जाता है।

संग्रह करने के तरीके
• क्रीम चीज़ बहुत जल्दी खराब हो जाता है। इसे घर पर बनाते समय, इस बात का ध्यान रखें कि बिना रक्षक पदार्थ के इसकाम प्रयोग कुछ दिनों के अंदर कर लें।
• बाज़ार से खरीदा हुआ या घर पर बने क्रीम चीज़ को फ्रिज में रखने से इसे लबे समय तक रखा जा सकता है।
स्वास्थ्य विषयक
• चूंकी यह दूध से बनता है, दूध में मिलने वाले प्राकृतिक आहार तत्वों का यह क्रिम चीज़ अच्छा स्रोत है, जैसे कॅल्शियम्।
• साथ ही क्रीम चीज़ में भरपुर मात्रा में अन्य आहार तत्व होते हैं, जैसे फोसफोरस, ज़िन्क, राईबोफ्लेविन, विटामीन बी12 और विटामीन ए।
• यह उच्च गुणों वाले प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।
• अन्य चीज़ की तुलना में, इसके वसा की मात्रा के कारण यह ज़्यादा गाढ़ा होता है।




Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Password?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Are you sure you want to delete this review ?

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Reviews