वैन्कया मुड़्ढ कोर्रा | Vankaya Muddha Korra
तरला दलाल  द्वारा
5/5 stars 100% LIKED IT
1 REVIEW
ALL GOOD
Added to 8 cookbooks
This recipe has been viewed 4958 times
चवली और बैंगन से बना एक व्यंजन। अकसर चावल के साथ परोसा जाने वाला। एक ऐसा व्यंजन जिसे ज़रुर बनाके देखें क्योंकि इसका मेल और स्वाद बेहद अनोखा है।
Add your private note
वैन्कया मुड़्ढ कोर्रा - Vankaya Muddha Korra recipe in hindi
तैयारी का समय:    पकाने का समय:    भिगोने का समय: १ घंटा।   कुल समय :    
४ मात्रा के लिये
१/४ कप चवली
१/२ टी-स्पून हल्दी पाउडर
२ कप कटे हुए बैंगन
११/२ टेबल-स्पून नारियल का तेल/ अन्य तेल
१ टी-स्पून सरसों
१ टी-स्पून उड़द दाल
२ सूखी कश्मीरी लाल मिर्च , तोड़ी हुई
७ से ८ कड़ी पत्ता
१/२ टी-स्पून हींग
नमक स्वादअनुसार
१ हरी मिर्च , चीर दी हुई
१ टी-स्पून कसा हुआ अदरक
२ टेबल-स्पून कटा हुआ हरा धनिया , सजाने के लिए
Method- चवली को साफ और धोकर एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। छानकर एक तरफ रख दें।
- चवली, हल्दी पाउडर और १ कप पानी को अच्छी तरह मिला लें और १ सिटी के लिए प्रैशर कुक कर लें।
- ढ़क्कन खोलने से पुर्व सारी भाप निकलने दें। छानकर एक तरफ रख दें।
- एक गहरे पॅन में बैंगन और १/२ कप पानी को मिलाकर, बीच में एक बार हिलाते हुए, ढ़ककर बैंगन के नरम होने तक पका लें। हल्के हाथों मसलकर एक तरफ रख दें।
- कढ़ाई में तेल गरम करें और सरसों डालें।
- जब बीज चटकने लगे, उड़द दाल, लाल मिर्च, कड़ी पत्ता और हींग डालकर अच्छी तरह मिला लें और लगातार हिलाते हुए, दाल के सुनहरे होने तक मध्यम आँच पर भुन लें।
- बैंगन, चवली, हरी मिर्च, अदरक और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और ज़रुरत हो तो पानी मिलाकर, बीच में एक बार हिलाते हुए, ढ़ककर धिमी आँच पर ८ से १० मिनट के लिए पका लें (ज़रुरत हो तो १/४ कप पानी मिलाऐं)।
- धनिया से सजाकर गरमा गरम परोसें।
Other Related Recipes
Nutrient values per serving
ऊर्जा | 101 कैलरी |
प्रोटीन | 3.6 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 8.6 ग्राम |
फाइबर | 5.7 ग्राम |
वसा | 5.8 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 201.5 mcg |
विटामिन बी 1 | 0.1 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0.1 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 0.7 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 9.6 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 36 mcg |
कैल्शियम | 23.3 मिलीग्राम |
लोह | 1.2 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 5.5 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 250.9 मिलीग्राम |
जिंक | 0.6 मिलीग्राम |
1 review received for वैन्कया मुड़्ढ कोर्रा
No critical reviews posted for this recipe
Helpful reviews for this recipe
You are not signed in. To post a recipe review note requires you to
Sign In to your account
Rate this recipe
Review this recipe (optional)
You are not signed in. To post a private recipe note requires you to
Sign In to your Gold or Silver account
Add your private note to this recipe