स्टफ्ड गोभी पराठा | स्टफ्ड फूलगोभी पराठा | स्टफ्ड कौलीफ्लावर पराठा | - Stuffed Cauliflower Paratha
तरला दलाल  द्वारा
5/5 stars 100% LIKED IT
1 REVIEW
ALL GOOD
Added to 703 cookbooks
This recipe has been viewed 12241 times
स्टफ्ड गोभी पराठा रेसिपी | स्टफ्ड फूलगोभी पराठा | स्टफ्ड कौलीफ्लावर पराठा | stuffed cauliflower paratha recipe in hindi |
स्टफ्ड कौलीफ्लावर पराठा, यह एक बेहतरीन तरीका है, स्वास्थयवर्धक कौलीफ्लावर बनाने का। यह पराठे काफी कुरकुरे और स्वादिष्ट है, जिसे कोई भी मना नहीं कर सकता। गेहूं का आटा और अधिक मात्रा में फूलगोभी इस पकवान को पौष्टिक बनाते हैं, जब कि सुगन्धित धनिया और पुदिना के साथ हरी मिर्च, इन पराठों को प्राकृतिक सुगंध देते हैं, जो किसी की भी भूक बढ़ा दे।
आटे के लिए- एक बर्तन में चावल का आटा, गेहूं का आटा, तेल और नमक डालिए, अच्छे से मिलाइए और पर्याप्त दूध की मदद से कड़ा आटा गुंधिये।

- ढक्कन ढक दीजिए और १५ मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिए।
फूलगोभी के भरावन के लिए- एक बड़ी नॉन- स्टिक कढ़ाई में तेल गरम कीजिए, उसमे फूलगोभी, नमक, हल्दी पाउडर और 2 टेबल-स्पून पानी डालिए, अच्छे से मिलाइए और मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट बिच-बिच में हिलाते हुए, पकाइए।

- उसमे धनिया, पुदीने के पत्ते, हरी मिर्च और काली मिर्च डालिए, अच्छे से मिलाइए और मध्यम आंच पर 1 से 2 मिनट बिच-बिच में हिलाते हुए, पकाइए।

- भरावन को ६ बराबर भागों में बाँट लीजिए और एक तरफ रख दीजिए।
आगे की विधि- आटे को ६ बराबर भागों में बाँट लीजिए।
- आटे के एक भाग को 150 मिमी। (6”) व्यास के पतले गोल आकार में, थोडे गेहूं के आटे की मदद से बेल लीजिए।

- रोटी को चुपड़े हुए एक गरम एक नॉन-स्टिक तवे पर रख दीजिए और भरावन का 1 भाग रोटी के आधे हिस्से में फैला लीजिए।

- भरावन के ऊपर रोटी के दुसरे आधे हिस्से को मोड़ कर अर्धवृत बनाइए और उसे हल्का सा दबाइए ताकि भरावन बहार न निकल जाए।

- पराठे को, थोड़े तेल की मदद से, दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाइए।

- क्रमांक २ से ५ की प्रक्रिया को दोहराते हुए बचे हुए और ५ पराठे बनाइए।
- ताज़े दही के साथ गरमा गरम परोसिए।
Other Related Recipes
Accompaniments
पोषक मूल्य प्रति paratha
ऊर्जा | 161 कैलरी |
प्रोटीन | 3.4 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 22.1 ग्राम |
फाइबर | 3.3 ग्राम |
वसा | 6.7 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 17.1 मिलीग्राम |
1 review received for स्टफ्ड गोभी पराठा | स्टफ्ड फूलगोभी पराठा | स्टफ्ड कौलीफ्लावर पराठा |
No critical reviews posted for this recipe
Helpful reviews for this recipe
You are not signed in. To post a recipe review note requires you to
Sign In to your account
Rate this recipe
Review this recipe (optional)
You are not signed in. To post a private recipe note requires you to
Sign In to your Gold or Silver account
Add your private note to this recipe