Bookmark and Share   
This category has been viewed 31143 times

90 फूलगोभी रेसिपी





Last Updated : Jun 28,2023




cauliflower Recipes in English
ફૂલકોબી રેસીપી - ગુજરાતી માં વાંચો (cauliflower recipes in Gujarati)

49 फूलगोभी रेसिपी | फूलगोभी के व्यंजन | फूलगोभी रेसिपीओ का संग्रह | cauliflower, phool gobi recipes in Hindi | Indian Recipes using cauliflower, phool gobi in Hindi | 

फूलगोभी रेसिपी | फूलगोभी के व्यंजन | फूलगोभी रेसिपीओ का संग्रह | cauliflower, phool gobi recipes in Hindi | Indian Recipes using cauliflower, phool gobi in Hindi. हमारे पास 49 विभिन्न प्रकार के फूलगोभी रेसिपी का एक बड़ा संग्रह हैगोभी और विभिन्न प्रकार के गोभी रेसिपी हमारे देश भर में सुपर लोकप्रिय हैं।

फूलगोभी को भारत में गोभी के नाम से जाना जाता है। अधिकतर भारतीय रेसिपीयों में और दुनिया भर के कई अन्य रेसिपी में इसका उपयोग किया जाता है। यह एक अद्वितीय स्वाद के साथ एक स्वस्थ सब्जी है और पोषक तत्वों का एक भंडार है। यही कारण है कि फूलगोभी अब पश्चिमी व्यंजनों में भी इतनी लोकप्रियता हासिल कर रही है, लेकिन भारतीय हमेशा से इसका इस्तेमाल करते थे। चाहे वह फूलगोभी की सब्ज़ी हो या अन्य सब्जियों के साथ मिलाकर बनाई हुई कोई भी डिश, इसकी प्रतिभा आपको आश्चर्यचकित करेगी।

यहाँ कुछ गोभी रेसिपी के सुझाव हैं जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं।

इंडियन गोभी रेसिपी, Indian Cauliflower Recipe, Gobi Recipe in Hindi 

आलू गोभी की रेसिपी सभी भारतीय लोगों के घरों में हर हफ्ते बनाई जाती है। यह सूखी या रसेदार सब्ज़ी हो सकती है जिसे आप रोटी या नान के साथ खा सकते है। यदि आप कुछ नया अविश्कार करना चाहते हैं, तो इस सब्जी को आलू गोभी पराठा या आलू गोभी पुलाव में तबदील कर सकते है। या आप चाहे तो तंदूर में भूनकर तंदूरी आलू गोभी बना सकते है। कौन जानता था कि एक साधारण सब्ज़ी को कई व्यंजनों में बदला जा सकता है?

गोभी पराठागोभी पराठा

गोभी की सब्ज़ियों को पराठों के साथ खाया जा सकता है लेकिन बेहतर क्या है? परांठे के अंदर फूलगोभी का भरवां करना। यहाँ पर बहुत सारे संयोजन है, जैसे की गोभी पराठा  जिसमें भरवां के लिए कसा हुआ गोभी और प्याज़ डाला जाता हैं। पराठों के लिए पनीर एक अच्छा भरवां बनाता है लेकिन पनीर और फूलगोभी बेहतर है। जो लोग गोभी को नापसंद करते है उनके लिए कॉलीफ्लॉवर एन्ड पनीर लिफ़ाफ़ा पराठा एक अविश्कारिक पराठा है। उसी तरह आप पनीर की जगह चीज़ का इस्तेमाल करके चीज़ी कॉलीफ्लॉवर पराठा बना सकते हैं जो बच्चों को भी पसंद आएगा!

भारतीय गोभी सब्ज़ी रेसिपी, Indian Cauliflower, Gobi Subzi recipe in Hindi

मुगलाई फूलगोभी, आलू और हरे मटर की सब्ज़ी जिसे अदरक, केसर, दही और अन्य मसालों का मिश्रण करके बनाते है वह शाही सब्ज़ी का एहसास दिलाती है। जैसा कि मैंने पहले कहा, गोभी की रेसिपी भारत के हर हिस्से में पाई जाती है। एक पंजाबी रेसिपी आलू गोभी मेथी टुक में आप मेथी और चाट मसाले के स्वादिष्ट स्वाद का आनंद ले सकते हैं। बंगाल में प्रसिद्ध स्वादिष्ट बंगाली मिक्स वेजीटेबल ड्राय सब्जी  है जो पंचपोरन मसाला के साथ बनाई जाती है। गुजरातियों के पास अपनी प्रसिद्ध गोभी वटाना की सब्ज़ी है, जिसे सभी पसंद करते हैं।

शाही गोभीशाही गोभी

गोभी सब्ज़ी बनाना वास्तव में बहुत सरल है। यह सिर्फ विभिन्न मसालों और सब्जियों के साथ मिलाकर बनाया जा सकता है। गोभी मेथी को मेथी के पत्तों, लहसुन और गरम मसाले के साथ बनाया जाता है जबकि शाही गोभी  को टमाटर, प्याज़, इलायची और लौंग की ग्रेवी के साथ परोसा जाता है। इसी तरह की तर्ज पर आप पनीर को शाही गोभी में मिलाकर कॉलीफ्लॉवर पनीर सब्ज़ी  बना सकते हैं।

भारतीय गोभी स्टार्टर, Indian Cauliflower, Gobi Starter Recipe in Hindi

फूलगोभी का सबसे प्रसिद्ध स्टार्टर गोभी 65, मूलरूप से चेन्नई से है। ये मनपसंद स्नैक बनाने के लिए गोभी को पहले मैरीनेट फिर फ्राय और अखिर में लहसुन और मिर्च में टॉस किया जाता है। बरसात के दिनों में जब ठंडी और धुंधला मौसम हो, गोभी पकोड़े के साथ कटींग चाय सबसे अच्छा नाश्ता है। फूलगोभी भी स्वादिष्ट लगती है जब गोभी को मैरीनेड करके तंदूर में तंदूरी गोभी बनाया जाता है।

स्टफ्ड कॉलीफ्लॉवर पुरीस्टफ्ड कॉलीफ्लॉवर पुरी

भरवां पूरी का स्वाद सभी को पसंद आता है। स्टफ्ड कॉलीफ्लॉवर पुरी एक शानदार और अनोखा व्यंजन हैं और इसके कारण इसे जरूर आजमाइए। कॉलीफ्लॉवर एण्ड ओट्स टिक्की स्वस्थ के लिए उपयुक्त है। इसमें ओट्स और फूलगोभी दोनों की अच्छाई होती है जो कि गरम मसाला, अमचूर पाउडर और अदरक-लहसुन के पेस्ट से तैयार होती है। गोभी का उपयोग करने का एक और अविश्कारिक नुस्खा है गोभी मंचूरियन जैसी इंडो-चायनीज फ्यूजन डिश बनाना।

अंतर्राष्ट्रीय फूलगोभी की रेसिपी, International Cauliflower, Gobi Recipe in Hindi 

सूप को गाढ़ा बनाने के लिए उसमें बारीक कटी हुई फूलगोभी डालकर पीसा जा सकता है, उदाहरण के तौर पर लैट्यूस एण्ड कॉलीफ्लॉवर सूप. आप एक सादा और सरल फूलगोभी सूप भी बना सकते हैं जो क्रीमी स्वाद के साथ स्वादिष्ट भी होता है। यहां तक कि फूलगोभी के साथ चंकी सूप भी बन सकता हैं! फाइबर युक्त सामग्री और कुरकुरे वेजीटेबल के साथ बनाया गया ग्रीन पीस्, कॅरट एण्ड कॉलीफ्लॉवर सूप स्वाद बेहद स्वादिष्ट है जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे।

कॉलीफ्लॉवर सूपकॉलीफ्लॉवर सूप

पकाई हुई फूलगोभी को पीसकर आप इसे पार्टियों और स्नैक्स के लिए विभिन्न डिप्स में बदल सकते हैं। कॉलीफ्लॉवर स्पिनॅच डीप जैसे हेल्दी डिप को परोसकर हम अस्वस्थकाराक और फैटिंग डिप से बच सकते हैं। फूलगोभी महत्वपूर्ण सामग्री होने के कारण स्वाद को संतुलित बनाती है। स्टर फ्राई के लिए यह एकदम सही है, चाहे वह एक साधारण डिश बनानी हो जैसे की क्विक कॉलीफ्लॉवर स्टर फ्राईड लहसुन के साथ या कॉलीफ्लॉवर विथ शेज़वान सॉस

फूलगोभी के फायदे, स्वास्थ्य विषयक (benefits of cauliflower, phool gobi)

फूलगोभी में बहुत कम कार्ब्स होते  हैं और इसलिए यह रक्त शर्करा के स्तर को जल्दी नहीं बढ़ाता है। एक कप फूलगोभी आपके विटामिन सी की दैनिक आवश्यकता को 100% पूरा करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। इंडोल्स में समृद्ध होने के कारण, फूलगोभी और अन्य क्रूसिफेरस सब्जियां (जैसे ब्रोकोली, केल, मूली, ब्रुसेल स्प्राउट्स, लाल गोभी इत्यादि) एस्ट्रोजेन का संतुलन बनाए रखते हैं, जो महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। फूलगोभी के विस्तृत लाभों के लिए यहां पढें।

हमें उम्मीद है कि आप नीचे दिए गए हमारे गोभी व्यंजनों के संग्रह का आनंद लेंगे।


Show only recipe names containing:
  
Goto Page: 1 2 3 4 
Manchurian Balls in Hot Garlic Sauce in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
हॉट गार्लिक सॉस में मंचूरियन बॉल्स रेसिपी | हॉट गार्लिक सॉस में चीनी स्टाइल वेजिटेबल बॉल्स | हॉट ऐन्ड स्पाइसी सॉस में मंचूरियन | हॉट गार्लिक सॉस में मंचूरियन बॉल्स रेसिपी हिंदी में |
Cauliflower and Bajra Roti, Bajra Gobi Paratha in Hindi
Recipe# 22219
12 Feb 24

 
by तरला दलाल
No reviews
फूलगोभी और बाजरे की रोटी रेसिपी | बाजरा गोभी पराठा | हरे प्याज के साथ स्वस्थ शाकाहारी पराठा | फूलगोभी और बाजरे की रोटी रेसिपी हिंदी में | cauliflower and bajra roti recipe ....
Gobi Manchurian,  How To Make Gobi Manchurian, Starter in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
गोभी मंचूरियन रेसिपी | गोबी मंचूरियन बनाने की सबसे आसान विधि | पत्ता गोभी मंचूरियन ड्राई | गोबी मंचूरियन | gobi manchurian in hindi | with 38 amazing images. ....
Gobhi Paneer Palak Paratha, Spinach and Cauliflower Paratha in Hindi
 
by तरला दलाल
No reviews
गोभी पनीर पालक पराठा रेसिपी | पालक और फूलगोभी पराठा | स्वस्थ पंजाबी गोभी पराठा | गोभी पनीर पालक पराठा रेसिपी हिंदी में | gobhi paneer palak paratha recipe in hindi | ....
Chunky Vegetable Soup in Hindi
 
by तरला दलाल
No reviews
चंकी वेजिटेबल सूप रेसिपी | हार्टी वेजिटेबल इन्डीअन स्टू | सब्जी सम्मिश्रण | वेजिटेबल स्टॉक के साथ देशी सब्जी का सूप | चंकी वेजिटेबल सूप रेसिपी हिंदी में |
Khatta Gobhi, Dahi Wali Gobhi in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
खट्टा गोभी रेसिपी | दही वाली गोभी | जीरो तेल दही गोभी की सब्जी | भारतीय फूलगोभी करी | गोभी मसाला | खट्टा गोभी रेसिपी हिंदी में |
Pav Bhaji in Hindi
 by तरला दलाल
पाव भाजी | घर पर पाव भाजी बनाने की विधि | मुंबई स्टाइल पाव भाजी घर पर बनाएं | pav bhaji in hindi | with 25 amazing images. अपने घर का बना पाव भाजी बनाम गली से
Winter Vegetable Soup in Hindi
 
by तरला दलाल
No reviews
विन्टर वेजिटेबल सूप रेसिपी | हार्दिक शीतकालीन सब्जी भारतीय सूप | चंकी स्वस्थ सर्दियों की सब्जी का सूप | विन्टर वेजिटेबल सूप रेसिपी हिंदी में | winter vegetable soup recipe ....
Batata Ani Flower Cha Rassa in Hindi
 
by तरला दलाल
No reviews
बटाटा अनी फ्लॉवर चा रस्सा रेसिपी | महाराष्ट्रीयन स्टाइल फ्लॉवर बटाटा रस्सा | फूलगोभी आलू की करी | बटाटा अनी फ्लॉवर चा रस्सा रेसिपी हिंदी में | batata ani flower cha rassa r ....
Masala Karela in Hindi
 by तरला दलाल
मसाला करेला रेसिपी | हेल्दी करेला सब्जी | मधुमेह करेला सब्जी | मसाला करेला रेसिपी हिंदी में | masala karela recipe in hindi. मसाला करेला
Parathas Stuffed with Vegetables and Cheese in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
सब्जियों और चीज़ से भरा पराठा रेसिपी | मिक्स्ड वेजिटेबल और चीज़ पराठा | स्टफ्ड वेजिटेबल और चीज़ पराठा | सब्जियों और चीज़ से भरा पराठा रेसिपी हिंदी में | paratha st ....
Shahi Gobhi in Hindi
 by तरला दलाल
शाही गोभी मसाला रेसिपी | गोभी मटर मसाला | शाही फूलगोभी करी | शाही गोभी मसाला रेसिपी हिंदी में | shahi gobhi masala recipe in hindi | with 38 amazing images.
Lettuce and Cauliflower Soup in Hindi
 
by तरला दलाल
No reviews
लैट्यूस एण्ड कॉलीफ्लॉवर सूप रेसिपी | मलाईदार फूलगोभी लैट्यूस सूप | लो कार्ब इंडियन लेट्यूस कॉलीफ्लॉवर सूप | लैट्यूस एण्ड कॉलीफ्लॉवर सूप रेसिपी हिंदी में | lettuce and cauli ....
Jowar Veggie Wrap in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
ज्वार वेजिटेबल रैप की रेसिपी | ज्वार वेजी रैप | हेल्दी रैप | वेजिटेबल रैप | jowar veggie wrap in hindi. ज्वार वेजी रैप
Vegetable Korma ( How To Make Veg Korma) in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
वेजिटेबल कोरमा रेसिपी | मलाईदार भारतीय शाकाहारी कोरमा सब्जी | वेजिटेबल कुर्मा करी | वेजिटेबल कोरमा रेसिपी हिंदी में | vegetable korma recipe in Hindi | with 46 amazi ....
Sagu Recipe, Mixed Vegetable Sagu in Hindi
 by तरला दलाल
वेजिटेबल सागु रेसिपी | दक्षिण भारतीय शैली मिश्रित सब्जी सागु | हेल्दी वेजिटेबल सब्ज़ी | वेजिटेबल सागु रेसिपी हिंदी में | vegetable saggu recipe in hindi | with 39 am ....
Bengali Khichdi, Bengali Khichuri in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
बंगाली खिचुरी रेसिपी | बंगाली मूंग दाल की खिचड़ी | स्वस्थ, गर्भावस्था वेजिटेबल खिचड़ी | बंगाली खिचड़ी रेसिपी हिंदी में | bengali khichuri recipe in hindi | with 45 a ....
Vegetable Panchmel Khichdi in Hindi
 
by तरला दलाल
No reviews
पंचमेल दाल की खिचड़ी रेसिपी | दाल सब्जी खिचड़ी | वेजिटेबल पंचमेल खिचड़ी | पंचमेल दाल की खिचड़ी रेसिपी हिंदी में | vegetable panchmel khichdi in hindi | with 24 amazi ....
Gobi Matar, Gobi Matar ki Sabzi in Hindi
 
by तरला दलाल
No reviews
गोभी मटर की सब्जी रेसिपी | मटर गोभी की सब्जी | स्वस्थ गोभी मटर की सब्जी | गोभी मटर की सब्जी रेसिपी हिंदी में | gobi matar sabzi recipe in hindi | with 32 amazing ima ....
Recipe# 43044
28 Jun 23

 
by तरला दलाल
No reviews
फूलगोभी को कैसे साफ करें रेसिपी | भारतीय गोभी को कैसे काटें और साफ़ करें | हल्की उबाली हुई फूलगोभी के फूल | फूलगोभी को कैसे साफ करें रेसिपी हिंदी में | how to clean caulif ....
Stuffed Nachni Roti, Healthy Ragi Roti in Hindi
Recipe# 22275
23 Jun 23

 by तरला दलाल
No reviews
स्टफ्ड नाचनी रोटी रेसिपी | हेल्दी नाचनी रोटी | भरवां नाचनी रोटी | हेल्दी रागी पराठा | स्टफ्ड नाचनी रोटी रेसिपी रेसिपी हिंदी में | stuffed nachni ....
Gobi Simla Mirch, Capsicum Cauliflower Sabji in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
गोभी शिमला मिर्च रेसिपी | पंजाबी शिमला मिर्च की सब्जी | शिमला मिर्च गोभी की सब्जी | gobi simla mirch recipe in hindi | with 42 amazing images. गोभी शिमला मिर्च रेसिपी
Dalia Vegetable Khichdi in Hindi
 
by तरला दलाल
No reviews
दलिया वेजिटेबल खिचड़ी रेसिपी | दलिया खिचड़ी | हेल्दी वेजिटेबल दलिया खिचड़ी | fada ni khichdi in hindi | with 35 amazing images. दलिया वेजिटेबल खिचड़ी एक प्रसिद्ध ....
Jain Pav Bhaji ( Mumbai Roadside Recipes ) in Hindi
 by तरला दलाल
No reviews
जैन पाव भाजी रेसिपी | ब्रेड पाव भाजी | मुंबई स्ट्रीट फूड जैन पाव भाजी | बिना आलू, लहसुन और प्याज के पाव भाजी | jain pav bhaji in hindi | with 25 amazing images. ....
Goto Page: 1 2 3 4 
Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Passowrd?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Are you sure you want to delete this review ?