मुरमुरे ( Puffed rice )
Last Updated : Jun 22,2023


मुरमुरे क्या है, इसका उपयोग,स्वास्थ्य के लिए लाभ, रेसिपी, Puffed Rice in Hindi
Viewed 71173 times

अन्य नाम
कुरमुरा, ममरा


मुरमुरे, पफेड राइस, कुरमुरा क्या है?



मुरमुरा ऐसा अनाज है जिसे चावल के दानों को उच्च प्रैशर में स्टीम के साथ गरम कर फूलाया जाता है। इसे उत्तपन्न करने के और भी तरीके हैं।
मुरमुरा का प्रयोग विभिन्न ब्रेकफास्ट सिरीयल और नाश्ते के लिए किया जाता है। इसका संपूर्ण भारत में विभिन्न चौपाटी के आधार के रुप में प्रयोग किया जाता है, खासतौर पर भेलपुरी जैसे चाट में। इसे सब्ज़ीयाँ, फलों, नमकीन, सूखे मेवे और सॉस के अनोखे मेल के साथ बनाया जा सकता है, और पौष्टिक नाश्ता बनाया जा सकता है।

जाड़ा मुरमुरा (thick puffed rice)

चुनने का सुझाव
• मुरमुरा बाज़ार में आसानी से मिलता है, दोनो पैकेट और थोक में।
• खरीदने से पहले, हमेशा मुरमुरे की ताज़गी और करारेपन का ध्यान रखें। पुराने मुरमुरे से खराब स्वाद आ सकता है।
• साथ ही कंकड़ या पत्थर वाले मुरमुरे ना चुनें।

मुरमुरे, पफेड राइस, कुरमुरा के उपयोग रसोई में (uses of puffed rice in cooking )

स्नैक्स के लिए पफेड राइस रेसिपी | Puffed Rice Recipes for Snacks |

1. भेल पुरी के बारे में सोचिए और पहली बात जो दिमाग में आती है वह है मुंबई की स्ट्रीट स्टील भेल पुरी। मशहूर चौपाटी बीच से लेकर जुहू बीच और मुंबई के स्ट्रीट फूड तक आपको भेल पुरी, बहुत स्वादिष्ट और जल्दी शाम का स्नैक मिल जाएगा।

2. गीला भेल | गीला भेल एक बहुत ही कुरकुरा और मसालेदार a नाश्ते है, जिसमें मुरमुरे और कई चटपटे और स्वादिष्ट मसालों का मिश्रण होता है।

3. सूखी भेल, अचानक लगे भूख के लिए सबसे अच्छा चाट है भले ही आप रेलवे स्टेशन पर हो या किसी मुंबई भीडवाली सडक पर। 

मिठाई के लिए मुरमुरे रेसिपी | Puffed Rice Recipes for Sweets |

1. पफ्ड राईस एण्ड सेसमे बार्स : यह एक पारंपरिक, कभी पुराना ना होने वाला ऐसा व्यंजन है जिसे बरसों से भारतीय बच्चे पसंद करते आ रहे हैं। करारे मुरमुरे और खुशबुदार भुने हुए तिल को गुड़ से बाँधकर और इलायची का सौम्य स्वाद भरकर, यह पफ्ड राईस एण्ड सेसमे बार्स एक ऐसा व्यंजन दर्शाते हैं जो बच्चों को बिना शब्दों के खुशी से भर देता है! 

2. मुरमुरा चिक्की : एक पारंपरिक मिठाई जो समय की कसौटी पर खरा उतरा है, मुरमुरा चिक्की, अपनी अद्भुत बनावट के साथ पीढ़ियों से चला आ रहा है! मुरमुरा चिक्की एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है जो विशेष रूप से पतंग उत्सव यानी मकर संक्रांति के दौरान बनाई जाती है।


• भारत के स्वादिष्ट नाश्ते भेलपुरी में मुरमुरा मुख्य सामग्री है।
• मुरमुरे को दुध और शक्कर के साथ भी खाया जा सकता है।
• इसका प्रयोग अकसर बाज़ार मे मिलने वाले सिरियल के रुप में या बाज़ार में बनाये गए चावल केक के लिए भी किया जाता है।
• मुरमरे के साथ गुड़ और सूखे मेवे को मिलाकर स्वादिष्ट चिक्की भी बनाये जा सकते हैं।
• इसे अकसर नमक और हल्दी के साथ भुनकर खाया जाता है। इसे मीठे और नमकीन मसालों के भुना जा सकता है और तले हुए काजू, मूंगफली, सेव आदि डालकर और भी करारा बनाया जा सकता है।

मुरमुरे, पफेड राइस, कुरमुरा को कैसे स्टोर करें, how to store puffed rice in hindi
• मुरमुरे को हमेशा हवा बंद डब्बे में रखना चाहिए।
• इसे सामान्य तापमान में रखकर 3 से 4 हफ्ते के अंदर इसका प्रयोग कर लेना चाहिए।
• इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आपने मुरमुरे का डब्बा अच्छी तरह बंद रखा है, क्योंकि हवा और नमी इसे नरम बनाते हैं।

मुरमुरे, पफेड राइस, कुरमुरा के फायदे, स्वास्थ्य विषयक (benefits, problems of puffed rice
कुरमुरामुरमुराममरापफ्ड राइस (Benefits, Problems of Puffed Rice, Kurmura in Hindi): कुरमुरा एक बहुत ही पौष्टिक अनाज नहीं है, क्योंकि यह प्रोटीन और फाइबर जैसे अधिकांश पोषक तत्वों से रहित है। इसलिए वजन घटाने वाले और डायबिटीज वालो के लिए बहुत अच्छा नहीं माना जाता है। हालाँकि, यदि आप कभी-कभार इसका सेवन करना चाहें, तो सबसे अच्छा विकल्प यह होगा कि अंकुरित दाने और / या सब्जी जैसे सामग्री को कुरमुरे में डालकर एक ऐसा व्यंजन बनाया जाय जो स्वादिष्ट और अधिक सेहतमंद हो। लेकिन वजन कम करने के लिए केवल कम कैलोरी ही हरे रंग का संकेत नहीं होता है। प्रोटीन और फाइबर भी समान रूप से महत्वपूर्ण होते हैं। किसी भी अवयव में इन 2 प्रमुख पोषक तत्वों का एक अच्छा स्रोत होना  ही चाहिए। मांसपेशियों को बनाने और वजन घटाने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है, जबकि फाइबर लंबे समय तक आपका पेट भरा रखने और अन्य अस्वास्थ्यकर खाने के सेवन से बचाता है। देखें कुरमुरा कितना स्वस्थ होता है?


मुरमुरे हलके और सूखे होते हैं, अत्यधिक वजन वालों के लिए उपयुक्त, क्योंकि इनमें कॅलरी की मात्रा कम होती है और पेट भरा रखता है।
• इसमें लौह की मात्रा ज़्यादा होती है और पचाने में आसान होते हैं।
• यह गेहूँ और ग्लुटेन के प्रति संवेदशील के लिए एक अच्छा नाश्ता है।




Subscribe to the free food mailer

Soya

Missed out on our mailers?
Our mailers are now online!

View Mailer Archive

Privacy Policy: We never give away your email

REGISTER NOW If you are a new user.
Or Sign In here, if you are an existing member.

Login Name
Password

Forgot Login / Password?Click here

If your Gmail or Facebook email id is registered with Tarladalal.com, the accounts will be merged. If the respective id is not registered, a new Tarladalal.com account will be created.

Are you sure you want to delete this review ?

Click OK to sign out from tarladalal.
For security reasons (specially on shared computers), proceed to Google and sign out from your Google account.

Reviews