कॉर्न फिल्ड ब्रेड टार्टलेट्स | Corn Filled Bread Tartlets
तरला दलाल  द्वारा
5/5 stars 100% LIKED IT
1 REVIEW
ALL GOOD
Added to 212 cookbooks
This recipe has been viewed 6581 times
बेले हुए और चपटे ब्रेड स्लाईस को मफिन के साँचे में दबाकर, मक्ख़न लगाकर बेक किया गया है! ब्रेड टार्टलेट बनाने का एक अनोखा और आसान सा तरीका है। क्रिमी चीज़ और करारी मकई के भरवां मिश्रण से इस करारे व्यंजन को और भी मज़ेदार बनाया गया है। कॉर्न फिल्ड ब्रेड टार्टलेट्स एक ऐसा व्यंजन है, जिसे स्कूल के बाद आने के बाद परोसने से, यह आपके बच्चों को खुस कर देगा।
ब्रेड टार्टलेट के लिए- मफिन ट्रे या ६ टार्ट के साँचों को हल्का चुपड़कर एक तरफ रख दें।
- ब्रेड स्लाईस के किनारे निकाल लें।
- प्रत्येक स्लाईस को बेलन से बेलकर चपटा कर लें।
- प्रत्येक स्लाईस को चुपड़ी हुई मफिन ट्रे या टार्ट के साँचे मे दबाकर डाल दें।
- ब्रेड टार्टलेट पर थोड़ा पिघला हुआ मक्ख़न लगा लें।
- पहले से गरम अवन में, १८०°c (३६०°f) के तापमान पर ५ से ७ मिनट या उनके सुनहरा होने तक बेक कर लें। एक तरफ रख दें।
भरवां मिश्रण के लिए- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में मक्ख़न गरम करें, मैदा डालकर, धिमी आँच पर लगातार हिलाते हुए १ मिनट तक भुन लें।
- धीरे-धीरे दूध डालकर अच्छी तरह मिला लें। दूध के उबलने तक, लगातार हिलाते हुए, मध्यम आँच पर पका लें जिससे डल्ले ना बने।
- आँच से हठाकर, मकई, चीज़, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- हल्का ठंडा कर, मिश्रण को ६ बराबर भाग में बाँट लें। एक तरफ रख दें।
आगे बढ़ने की विधी- प्रत्येक बेक किये हुए ब्रेड टार्टलेट में भरवां मिश्रण के एक भाग को डालें।
- प्रत्येक टार्टलेट पर १/२ टेबल-स्पून चीज़ छिड़के और पहले से गरम अवन में, १८०°c (३६०°f) के तापमान पर ३ से ४ मिनट या चीज़ के पिघलने तक बेक कर लें।
- गरमा गरम परोसें।
Other Related Recipes
Accompaniments
Nutrient values per tartlet
ऊर्जा | 722 कैलरी |
प्रोटीन | 27.6 ग्राम |
कार्बोहाइड्रेट | 91.3 ग्राम |
फाइबर | 1.6 ग्राम |
वसा | 26 ग्राम |
कोलेस्ट्रॉल | 0 मिलीग्राम |
विटामिन ए | 584 mcg |
विटामिन बी 1 | 0.2 मिलीग्राम |
विटामिन बी 2 | 0.2 मिलीग्राम |
विटामिन बी 3 | 1.2 मिलीग्राम |
विटामिन सी | 3 मिलीग्राम |
फोलिक एसिड | 20.8 mcg |
कैल्शियम | 582.3 मिलीग्राम |
लोह | 2.9 मिलीग्राम |
मैग्नीशियम | 0 मिलीग्राम |
फॉस्फोरस | 0 मिलीग्राम |
सोडियम | 97.7 मिलीग्राम |
पोटेशियम | 206.2 मिलीग्राम |
जिंक | 0.3 मिलीग्राम |
1 review received for कॉर्न फिल्ड ब्रेड टार्टलेट्स
1 FAVOURABLE REVIEW
The most Helpful Favourable review
Reviewed By
Vinita_Raj,
September 20, 2012
Sweet corn cooked in white sauce and served in bread slices or tartlets. My 5 year daughter loved it . There is no spice in it so small kids love it.
See more favourable reviews...
No critical reviews posted for this recipe
Helpful reviews for this recipe
You are not signed in. To post a recipe review note requires you to
Sign In to your account
Rate this recipe
Review this recipe (optional)
You are not signed in. To post a private recipe note requires you to
Sign In to your Gold or Silver account
Add your private note to this recipe