बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | बर्न्ट गार्लिक राइस | चाइनीज़ बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | - Burnt Garlic Fried Rice
तरला दलाल  द्वारा
Added to 210 cookbooks
This recipe has been viewed 11984 times
बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | बर्न्ट गार्लिक राइस | चाइनीज़ बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | burnt garlic fried rice in hindi | with 16 amazing images.
लहसुन को सुनहरा होने तक भुनने से इस बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस से बने व्यंजन को अनोखा स्वाद प्रदान होता है। हरी मिर्च, करारी सब्ज़ीयाँ और सोया सॉस के साथ, जला हुआ लहसुन इन पके हुए चायनीज़ राईस को मज़ेदार स्वाद प्रदान करते हैं।
लंबे समय तक याद रखने वाले अनुभव के लिए, इस बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस को हरी प्याज़ से सजाकर गरमा गरम परोसें।
सही जले हुए बर्न्ट गार्लिक राइस की रेसिपी बनाने पर ध्यान दें। 1. एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। यदि आपके पास एक वोक है, तो उसका उपयोग करें। चाइनीज राइस रेसिपी बनाते समय हमेशा बड़े पैन का इस्तेमाल करें, ताकि चावल उछालने पर वे एक साथ न चढ़ें। 2. एक बार जब तेल पर्याप्त गरम हो जाए, तो लहसुन डालें और २ मिनट के लिए या जब तक लहसुन भूरे रंग का नहीं हो जाता, तब तक तेज आंच पर भून लें। ऐसा करते समय तेल लहसुन के स्वाद को अवशोषित करता है जो बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस को एक अनोखा स्वाद देता है।
यह व्यंजन को और भी मज़ेदार बनाने के लिए सेज़वान नूडल्स् और स्वीट एण्ड सॉर वेजिटेबल के साथ परोसें।
नीचे दिया गया है बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | बर्न्ट गार्लिक राइस | चाइनीज़ बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | burnt garlic fried rice in hindi | स्टेप बाय स्टेप फोटो और वीडियो के साथ।
Add your private note
बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | बर्न्ट गार्लिक राइस | चाइनीज़ बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | - Burnt Garlic Fried Rice recipe in hindi
तैयारी का समय:    पकाने का समय:    कुल समय :    
४ मात्रा के लिये
Method- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में तेल गरम करें, लहसुन और हरी मिर्च डालकर, मध्यम आँच पर २ मिनट या लहसुन के सुनहरे होने तक भुन लें।
- हरी प्याज़ का सफेद भाग डालकर मध्यम आँच पर १ मिनट तक भुन लें।
- हरी प्याज़ के पत्ते डालकर, मध्यम आँच पर कुछ सेकन्ड तक भुन लें।
- मिली-जुली सब्ज़ीयाँ डालकर मध्यम आँच पर १ मिनट तक भुन लें।
- चावल, सोया सॉस, विनेगर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और बीच-बीच में हिलाते हुए, मध्यम आँच पर २ मिनट तक पका लें।
- हरी प्याज़ के पत्तों से सजाकर गरमा गरम परोसें।
विस्तृत फोटो के साथ बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | बर्न्ट गार्लिक राइस | चाइनीज़ बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | की रेसिपी
-
बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस बनाने के लिए | बर्न्ट गार्लिक राइस | चाइनीज़ बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | चायनीज फ्राइड राईस | burnt garlic fried rice in hindi | एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें। यदि आपके पास एक वोक है, तो उसका उपयोग करें। चाइनीज राइस रेसिपी बनाते समय हमेशा बड़े पैन का इस्तेमाल करें, ताकि चावल उछालने पर वे एक साथ न चढ़ें।
![]()
-
एक बार जब तेल पर्याप्त गरम हो जाए, तो लहसुन डालें और २ मिनट के लिए या जब तक लहसुन भूरे रंग का नहीं हो जाता, तब तक तेज आंच पर भून लें। ऐसा करते समय तेल लहसुन के स्वाद को अवशोषित करता है जो बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस को एक अनोखा स्वाद देता है।
![]()
-
कटी हुई हरी मिर्च डालें।
![]()
-
हरी प्याज़ का सफेद भाग डालें और तेज आंच पर १ मिनट के लिए भून लें। सब्जियों को तेज आंच पर भूनना बहुत महत्वपूर्ण है, ताकि टॉस करने पर वे अपने क्रंच को बरकरार रखें।
![]()
-
हरा प्याज़ डालें। तेज आंच पर ३० सेकंड के लिए भून लें।
![]()
-
मिली-जुली सब्ज़ीयाँ डालें। यहां हमने गाजर और फण्सी का उपयोग किया है। आप किसी भी खस्ता सब्जियों जैसे शिमला मिर्च, बेबी कॉर्न, ब्रोकली आदि का उपयोग भी कर सकते हैं।
![]()
-
सोया सॉस डालें। यह बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस को एक उमदा स्वाद प्रदान करता है। आप चाहें तो थोड़ा और भी जोड़ सकते हैं।
![]()
-
विनेगर डालें। इस रेसिपी में विनेगर जोड़ना वैकल्पिक है।
![]()
-
तेज आँच पर १ मिनट तक भुन लें।
![]()
-
पके हुए चावल और स्वादानुसार नमक डालें। अगर आपने चावल पकाते समय नमक डाला है तो इस चरण पर सावधान रहें। इसके अलावा, सोया सॉस भी थोड़ा नमकीन होता है।
![]()
-
बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस को अच्छी तरह मिला लें और मध्यम आँच पर बीच-बीच में हिलाते हुए २ मिनट तक पका लें।
![]()
-
बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस को | बर्न्ट गार्लिक राइस | चाइनीज़ बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | चायनीज फ्राइड राईस | burnt garlic fried rice in hindi | हरे प्याज के पत्ते और तले हुए लहसुन के साथ गार्निश करें।
![]()
-
बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस को | बर्न्ट गार्लिक राइस | चाइनीज़ बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | चायनीज फ्राइड राईस | burnt garlic fried rice in hindi | गरमा गरम परोसें।
![]()
-
एक छोटे पैन में लगभग १/४ कप तेल डालें।
![]()
-
१ टेबल-स्पून कटा हुआ लहसुन डालें।
![]()
-
२ मिनट तक या लहसुन को सुनहरा भूरा होने तक डीप फ्राई कर लें। फिर छान लें।
![]()
-
चाइनीज़ व्यंजनों के लिए चावल पकाने का एक बहुत ही विशिष्ट तरीका है, ताकि आप अच्छी तरह से पका कर अलग-अलग अनाज का दाना प्राप्त कर सकें। इसके लिए आप स्टेप बाय स्टेप फोटो के साथ हमारी पके हुए चाइनीज राइस की रेसिपी को फॉलो करें।
-
हमने सब्जियों को उबला दिया है ताकि उसे भूनते ही जलदी से पक जाए और वे कुरकुरी और स्वादिष्ट बनी रहें।
-
हमने रिफाइंड तेल का उपयोग किया है, लेकिन यदि आप चाहें तो किसी भी अन्य तेल का उपयोग कर सकते हैं, जैसे कि तिल का तेल या मूंगफली का तेल। हम उसे तेज आचं पर धूएँ आने तक गरम करते हैं।
Other Related Recipes
2 reviews received for बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस | बर्न्ट गार्लिक राइस | चाइनीज़ बर्न्ट गार्लिक फ्राईड राईस |
Tried this recipe?. Post a review! Let everyone know how it turned out.
No critical reviews posted for this recipe
Helpful reviews for this recipe
You are not signed in. To post a recipe review note requires you to
Sign In to your account
Rate this recipe
Review this recipe (optional)
You are not signed in. To post a private recipe note requires you to
Sign In to your Gold or Silver account
Add your private note to this recipe