शक्तिदायक शोरबा, बॅाम्बे करी-सूप पालक के साथ - Strength Shorba, Bombay Curry Soup with Spinach
तरला दलाल  द्वारा
5/5 stars 100% LIKED IT
1 REVIEW
ALL GOOD
Added to 177 cookbooks
This recipe has been viewed 2255 times
शोरबा या भारतीय सूप अपने जीभ को गुदगूदाने वाले स्वाद के लिए माने जाते हैं। यह शक्तिदायक शोरबा, एक दाल आधारित नुस्खा है जिसमें दाल और पालक के साथ प्याज़, टमाटर इत्यादि मिलाकर उसकी बनावट मोहक बनाई गई है।
थोड़ा सा मसाला पाउडर, खास करके करी पाउडर और उसके साथ थोड़े बूँद नींबू का रस इस शक्ति शोरबा, को एक विशेष सुगंध और स्वाद प्रदान करता है, जो आपकी भूख को तृप्त करने और इंद्रियों को ताज़ा करने में मदद रूप होगा।
मसूर दाल और पालक दोनों ही लोह में समृद्ध हैं, इसलिए यह सूप आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है, जो हमारे शरीर के सभी भागों में पोषक तत्व और ऑक्सीजनपहुँचाने के लिए जिम्मेदार है।
नींबू का रस विटामिन 'सी' का एक अच्छा स्श्रोत होने के कारण लोह के अवशोषण में मदद करता है। दूसरी ओर, टमाटर में विटामिन 'ए' और 'सी' की मात्रा अधिक होती है, जो शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो हमारे शरीर को हानिकारक मुक्त कणों से छुटकारा दिलाते हैं।
Method- एक प्रेशर कुकर में तेल गरम कीजिए और उसमें प्याज़ और लहसुन डालकर मध्यम आँच पर 1 मिनट तक भून लीजिए।

- उसमें टमाटर, मसूर दाल, लाल मिर्च का पाउडर, करी पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और उसे मध्यम आँच पर 2 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए भून लीजिए।

- उसमें पालक डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और उसे मध्यम आँच पर 1 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पका लीजिए।

- उसमें २ कप पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए और प्रेशर कुकर की ३ सीटी बजने तक पकाइए।
- खोलने से पहले भाप को पूरी तरह से निकल जाने दीजिए।

- मिश्रण पूरी तरह ठंडा होने के बाद मिक्कसर में उसे 3/4 कप पानी के साथ मुलायाम होने तक पीस लीजिए।

- फिर मिश्रण को मिक्कसर से पलट कर एक गहरे नॉन-स्टिक पॅन में डालकर उसे मध्यम आँच पर 2 से 3 मिनट के लिए बीच-बीच में हिलाते हुए पका लीजिए।

- उसमें निंबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला लीजिए।
- गरमा गरम परोसिए।
Other Related Recipes
Nutrient values per serving
Energy | 152 cal |
Protein | 8 g |
Carbohydrates | 20.6 g |
Fiber | 4.3 g |
Fat | 4.2 g |
Cholesterol | 0 mg |
Vitamin A | 790.4 mcg |
Vitamin B1 | 0.2 mg |
Vitamin B2 | 0.1 mg |
Vitamin B3 | 1.1 mg |
Vitamin C | 21.5 mg |
Folic Acid | 39.1 mcg |
Calcium | 63.2 mg |
Iron | 2.8 mg |
Magnesium | 35.1 mg |
Phosphorus | 101.2 mg |
Sodium | 14.9 mg |
Potassium | 290.7 mg |
Zinc | 0.9 mg |
1 review received for शक्तिदायक शोरबा, बॅाम्बे करी-सूप पालक के साथ
Tried this recipe?. Post a review! Let everyone know how it turned out.
No critical reviews posted for this recipe
Helpful reviews for this recipe
You are not signed in. To post a recipe review note requires you to
Sign In to your account
Rate this recipe
Review this recipe (optional)
You are not signed in. To post a private recipe note requires you to
Sign In to your Gold or Silver account
Add your private note to this recipe