बेक्ड कूट्टू की पुरी की रेसिपी - Baked Buckwheat Puri, Low Salt Recipe
तरला दलाल  द्वारा
Added to 2 cookbooks
This recipe has been viewed 778 times
पुरी किसे पसंद नहीं आती? जिन्हें पसंद हो और डॉक्टर उन्के आहर की सूची से ऐसे तले हुए नाश्ते को निकालने की सलाह दे, तो उनका दिल टूट जाता है।
यहाँ एक मज़ेदार बेक्ड कूट्टू की पुरी जो स्वास्थ्यदायक रूप दिया गया है। हमने इस नुस्खे में कट्टू के आटे का प्रयोग किया है क्योंकि यह रक्तशर्करा और कोलेस्ट्रॅाल के स्तर को बेहतर तरीके से नियंत्रित करता है।
कूट्टू मैंगनीज़ का भी अच्छा स्त्रोत है जो हमारे शरीर को आवश्यक एनज़ाईम का उत्पादन करता है, जिससे हमारी हड्डियाँ मज़बूत होती हैं। इसके अलावा यह एक पूर्ण प्रोटिन भी है, इसलिए एथलीट के लिए भी उपयुक्त है।
कूट्टू के आटे को बेलने में थोडी परेशानी हो सकती है, इसलिए आप इन्हें हथेलियों से थप-थपा सकते हैं या दो प्लास्टिक शीट के बीच रखकर बेल सकते हैं।
Method- बेक्ड कूट्टू की पुरी बनाने के लिए, एक गहरे बाउल में सभी सामग्रियों को मिला लीजिए और पर्याप्त पानी का उपयोग करके सख्त आटा गूँथ लीजिए।
- गूँथे हुए आटे को २० बराबर भागों में बाँट लीजिए।
- आटे के प्रत्येक भाग को ५० मि। मी। (२”) व्यास के गोल आकार में थोड़े से कूट्टू के आटे का उपयोग करके बेल लीजिए।
- बेली हुई पुरी को एक चुपडे हुए बेकिंग ट्रे पर रखकर एक-एक करके सभी पुरी के उपर नियमित अंतराल पर कांटे (fork) से छेद कर दीजिए।
- पहले से गरम किए हुए अवन में २००c (४००f) के तापमान पर १५ मिनट के लिए बेक कर लीजिए।
- थोडा ठंडा होने दीजिए और परोसिए या हवा बंद डिब्बें में रखिए और आवश्यकता अनुसार उपयोग कीजिए।
Other Related Recipes
Nutrient values per serving
Energy | 47 cal |
Protein | 1.5 g |
Carbohydrates | 8.5 g |
Fiber | 1.2 g |
Fat | 1.2 g |
Cholesterol | 0 mg |
Vitamin A | 0 mcg |
Vitamin B1 | 0 mg |
Vitamin B2 | 0 mg |
Vitamin B3 | 0.8 mg |
Vitamin C | 0 mg |
Folic Acid | 6.5 mcg |
Calcium | 5 mg |
Iron | 0.5 mg |
Magnesium | 30.1 mg |
Phosphorus | 40.4 mg |
Sodium | 156.4 mg |
Potassium | 69.3 mg |
Zinc | 0.4 mg |
बेक्ड कूट्टू की पुरी की रेसिपी has not been reviewed
Tried this recipe?. Post a review! Let everyone know how it turned out.
No critical reviews posted for this recipe
You are not signed in. To post a recipe review note requires you to
Sign In to your account
Rate this recipe
Review this recipe (optional)
You are not signed in. To post a private recipe note requires you to
Sign In to your Gold or Silver account
Add your private note to this recipe